अलविदा की नमाज पूरी होने के बाद से अब बस ईद का इंतजार है और साथ ही उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है इस ईद पर रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म भारत की। अब तक अपनी को स्टार कटरीना कैफ के साथ ही फिल्म भारत का प्रचार करते दिखे सलमान शुक्रवार को अपने परिवार के साथ महबूब स्टूडियो में नजर आए। सलमान खान इस बात पर जोर दे रहे हैं कि फिल्म भारत देखने लोग अपने परिवार के साथ ही आए।
विज्ञापन
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : Amar Ujala
सलमान खान ने अपने करियर की शुरूआत से ही अपनी इमेज एक घरेलू लड़के की बना रखी है। एक फिकरमंद भाई और एक आज्ञाकारी बेटे की उनकी ये छवि बॉक्स ऑफिस पर काम भी करती है। मैंने प्यार किया से लेकर हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो तक निर्देशक सूरज बड़जात्या ने उनकी इसी छवि से अपनी तिजोरियां भरी हैं। सलमान खान की सबसे कामयाब फिल्मों सुल्तान, टाइगर जिंदा है, दबंग आदि में भी उनकी इसी इमेज ने उनकी मदद की।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Amar Ujala
अब जबकि सलमान खान के करियर की सबसे अहम फिल्म भारत रिलीज होने की कगार पर है तो सलमान को वाकई अपने परिवार की मदद की जरूरत महसूस हो रही है। यही वजह है कि शुक्रवार को सलमान जब अपनी फिल्म भारत के प्रचार के लिए अपने घर के पीछे बने महबूब स्टूडियो आए तो उनके साथ उनके पिता सलीम खान और बहन अलवीरा भी थीं।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : Amar Ujala
सलमान खान तो अपनी स्टाइल में डेनिम और टी शर्ट पहने नजर आए, जबकि उनके पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान डेनिम और शर्ट के साथ एक जैकेट भी पहने थे। वहीं सलमान की बहन और निर्माता अतुल अग्निहोत्री की पत्नी अलवीरा एक पीले रंग का कुर्ता और प्लाजो में नजर आईं।
बता दें कि अली अब्बास जफर निर्देशित भारत में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी, नोरा फतेही और तबू जैसे दमदार कलाकार हैं। अली अब्बास जफर के साथ सलमान की ये तीसरी फिल्म है।