फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म के लिए नहीं बना था 'तड़प-तड़प के', गाने को सुनकर संजय लीला भंसाली ने कही थी ये बात

Fri, 12 Jun 2026 08:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: संगीतकार इस्माइल दरबार ने खुलासा किया है कि गाना 'तड़प-तड़प के' सलमान खान की फिल्म के लिए नहीं बनाया गया था। गाने को सुनकर संजय लीला भंसाली बेकरार हो गए थे।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय, सलमान खान - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'तड़प-तड़प के' बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन गानों में से एक है। हाल ही में संगीतकार इस्माइल दरबार ने खुलासा किया है कि यह गाना मूल रूप से फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के नहीं बनाया गया था। उन्होंने बताया कि इसे पहले एक दूसरी फिल्म के लिए बनाया गया था। हालांकि यह पहले ही 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बन गया।
विज्ञापन

इस्माइल दरबार और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली ने गाने के लेकर क्या कहा?
इंडियन आइडल में प्रतियोगी मनराज वीर के प्रदर्शन ने इस्माइल दरबार को गाने के पीछे के सफर की याद दिला दी। इस गाने के फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में आने से पहले के दौर को याद करते हुए इस्माइल दरबार ने कहा, 'ये उस वक्त की बात कर रहा हूं, जब मुझे 'हम दिल दे चुके सनम' नहीं मिली थी। ये किसी और बड़ी फिल्म के लिए मैं बना रहा था क्योंकि जिंदगी तड़प-तड़प वाली बन गई थी। कुछ समय के बाद संजय भंसाली ने बुलाया। फिल्म की फुटेज दिखाई। उसके बाद जब उनको ये गाना सुनाया, तब उन्होंने मुझसे कहा था, 'अब मुझे पता चल गया कि मुझे कहां अपनी फिल्म में इंटरवल करना है और कहां इसे खत्म करना है। आज मैंने अपनी फिल्म पूरी की।'

सिंगर केके - फोटो : सोशल मीडिया
रोने लगीं केके की पत्नी
संगीतकार ने सिंगर केके के साथ इस गाने को बनाने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पहले केके ने इस गाने को गाने से मना किया था। उन्होंने कहा था कि यह उनकी शैली का गाना नहीं है। इसके बाद इस्माइल ने उन्हें मनाया। जब गाना बनकर तैयार हुआ तो केके की पत्नी ने इसे सुना और वह रोने लगीं।
विज्ञापन

हम दिल दे चुके सनम - फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
कब रिलीज हुआ गाना?
आपको बता दें कि 1999 में रिलीज हुआ, 'तड़प-तड़प के' हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा हार्टब्रेक गानों में से एक है। यह ट्रैक मुख्य रूप से सलमान खान के किरदार समीर पर फिल्माया गया था, जिसमें ऐश्वर्या राय की नंदिनी की झलकियां थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें