फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी को देखकर यूजर्स हुए हैरान, राधिका आप्टे और कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा से की तुलना

Thu, 11 Jun 2026 11:58 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शोरा सिद्दीकी आज एक साथ नजर आए। इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शोरा को देखने के बाद यूजर्स उनकी तुलना कर रहे हैं।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शोरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर शोरा की तुलना राधिका आप्टे और कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा से कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शोरा - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हुआ वीडियो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी जब अपनी बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ कही जा रहे थे, तभी पैपराजी ने उन दोनों को कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान नवाजुद्दीन और शोरा ने बड़ी ही विनम्रता के साथ पैपराजी को पोज दिए। अब इन दोनों बाप-बेटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है।

शोरा सिद्दीकी की तुलना
शोरा सिद्दीकी का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स शोरा की तुलना राधिका आप्टे और कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा से कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'अरे ये राधिका आप्टि जेसी लगति है'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये कुंभ मेले वाली वायरल गर्ल मोनालिसा की तरह लग रही है'
एक और यूजर ने लिखा, 'वह राधिका आप्टे जैसी दिखती है'
एक यूजर ने लिखा, 'यह स्टार किड्स में सबसे ज्यादा खूबसूरत है'




विज्ञापन

कौन हैं शोरा सिद्दीकी 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी का नाम शोरा सिद्दीकी है। शोरा सिद्दीकी फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ परफॉर्मिंग आर्ट्स की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रही हैं। वह अपनी कला को निखारने के लिए लंदन में एक्टिंग वर्कशॉप्स अटेंड कर चुकी हैं और थिएटर नाटकों में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें