बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अगले साल अक्टूबर में रोमांटिक-कॉमेडी मूवी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनकी पुरानी दोस्त तब्बू भी लीड रोल में दिखेंगी। ये फिल्म अक्टूबर 2018 तक रिलीज होगी। अभी इसका नाम तय नहीं किया गया है।
'गोलमाल अगेन' का मोशन पोस्टर रिलीज, फिल्म के लिए ट्विटर यूजर हुए बेचैन
दो बार के नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर अजय देवगन की दो आने वाली फिल्में 'गोलमाल अगेन' और 'रैड' है। 'रै़ड' में 'बादशाहो' के बाद एक बार फिर से अजय देवगन और इलियाना डीक्रूज की जोड़ी दिखेगी। नई फिल्म के बारे में जानकारी लव फिल्म्स ने दी। ट्विटर पर किए गए ट्वीट में ही अजय देवगन का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया।
Let's make Dussehra '18 special with our @ajaydevgn starrer rom-com releasing on Oct 19, 2018. @TSeries @luv_ranjan @gargankur @a_akiv pic.twitter.com/UryBQhO0yD— Luv Films (@Luv_Films) September 18, 2017
अजय देवगन की इस आने वाली फिल्म से प्रोड्यूसर के तौर पर भूषण कुमार और लव रंजन जुड़ रहे हैं। इस फिल्म का डायेक्शन आकिव अली करेंगे, जिनकी ये पहली फिल्म होगी।