जूनियर एनटीआर की फिल्म 'जय लव कुश' को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। इस फिल्म के साथ पहली बार जूनियर एनटीआर अपने फैंस के सामने ट्रिपल रोल में होंगे। तीनों ही कैरेक्टर के नाम जय, लव और कुश है। जूनियर एनटीआर के तीनो रोल तीन अलग अलग शेड्स के हैं। जय के किरदार में तो वो असुराधिपति रावण को अपना आदर्श मानते दिख रहे हैं।
'जय लव कुश' अभी से दर्शकों के मन में खासा उत्साह पैदा कर चुकी है। फिल्म में जूनियर एनटीआर के तीनों कैरेक्टर के अलग अलग इंट्रोड्यूशिंग टीजर यूट्यूब पर रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें
अबतक करोड़ो लोग देख चुके हैं। यही नहीं, फिल्म के ट्रेलर को भी लोग खासा पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें...