कब हुई थी बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी?
बता दें कि बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं - अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। इसके बाद बोनी कपूर ने 1996 में श्रीदेवी से शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं—जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर।
शुरुआत में काफी विवादों के बावजूद, दोनों अंत तक साथ रहे। बता दें कि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में दुबई के एक हॉटल के बाथरूम में डूबने से निधन हो गया था।