दयाबेन की वापसी पर तोड़ी चुप्पी
अब हाल हीमें स्क्रीन के साथ एक साक्षात्कार में असित मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की सफलता के बारे में बात की और दिशा वकानी के रिप्लेसमेंट पर अपनी चुप्पी तोड़ी। दयाबेन की वापसी पर बात करते हुए मोदी ने कहा, 'शो की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। लोग शिकायत करते हैं कि दया भाभी के जाने के बाद से उन्हें शो पसंद नहीं आ रहा है और मैं भी इससे सहमत हूं।'
पूर्व कलाकारों के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
असित मोदी ने पूर्व कलाकारों के आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वह पूर्व कलाकारों द्वारा लगाए गए विभिन्न आरोपों से निराश हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि यह जीवन का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा, 'जो अभिनेता चले गए हैं, वे मेरे खिलाफ बातें कह रहे हैं। यह ठीक है। मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। उन्होंने मेरे शो पर काम किया है और तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सफलता में उनकी भूमिका है। भले ही मैंने इसका नेतृत्व किया, लेकिन सभी के प्रयासों के कारण यह शो लोकप्रिय हुआ।'
लोगों को माफ कर देते हैं असित
निर्माता ने आगे कहा, 'मुझे बुरा लगता है, लेकिन मैं उन्हें माफ कर देता हूं, क्योंकि अगर मेरे दिल में कोई द्वेष रहेगा तो मैं खुश नहीं रहूंगा और लोगों को हंसा नहीं पाऊंगा। जब कोई शो लोकप्रिय होता है तो यह पूरी टीम का प्रयास होता है। वे सभी बहुत मेहनत करते हैं। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।'