तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर असित मोदी ने जेनिफर मिस्त्री विवाद पर बात की है। प्रोड्यूसर ने दावा किया कि उन्होंने कभी किसी का गलत नहीं किया।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक पारिवारिक शो हैं और शो में हंसी, मजाक, मस्ती का फुल डोज दिया जाता है। यही वजह है कि टीआरपी के मामले में भी शो हमेशा टॉप पर रहता है। हालांकि बीते काफी समय से शो कॉन्ट्रोवर्सी में बना हुआ है। शो छोड़कर जाने वाले कलाकारों ने तारक मेहता शो के मेकर असित कुमार मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब खुद पर लगे आरोपों पर असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते हैं आखिर क्या कहा है असित मोदी ने…
‘तारक मेहता’ ने पूरे किए हैं 15 साल
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो का पहला प्रीमियर 28 जुलाई 2008 को हुआ था। यह शो गोकुलधाम सोसायटी में रहने वाले किरदारों जेठालाल गड़ा, उनकी पत्नी दया बेन, चंपक लाल गड़ा, टप्पू, तारक मेहता, अंजलि मेहता और अन्य लोगों के इर्द-गिर्द घूमता है। हाल ही में इस शो ने 15 साल पूरे किए थे। इस मौके पर असित मोदी ने वादा किया था कि शो में दिशा वकानी उर्फ दयाबेन का कमबैक होगा।