फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: सलमान खान को 'सर' कहना भूल गईं तापसी, भाईजान के फैंस ने जमकर किया ट्रोल

Fri, 19 May 2023 12:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तापसी जल्द ही शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। फिल्म का नाम डंकी है, जिसे मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी बना रहे हैं। 
विज्ञापन
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापसी पन्नू बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि, अक्सर वह किसी न किसी वजह से वह ट्रोल के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तापसी पन्नू 'लार्जर दैन लाइफ' हीरो के बारे में बात कर रही थीं जब उन्होंने शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और सलमान खान का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने शाहरुख के नाम के साथ सर लगाया लेकिन बाकी दोनों सितारों को नाम से ही संबोधित किया। 

यह भी पढ़ें-Fast X Review: सितारों की चकाचौंध में खोई दमदार फ्रेंचाइजी की आत्मा,जेसन मोमोआ की खलनायकी सारे नायकों पर भारी
विज्ञापन

तापसी हुईं ट्रोल

जब साक्षात्कारकर्ता ने बीच में रोकते हुए  उनसे बताया कि सलमान को उन्होंने सर नहीं कहा। इस पर तापसी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "कहूंगी ना? कहा नहीं क्या?” फिर, उन्होंने कहा, “सलमान सर। सॉरी सलमान के फैन्स।” उन्होंने आगे कहा कि सलमान खान के प्रशंसक अब आगे बढ़ेंगे और उन्हें ट्रोल करेंगे। तापसी का यह अनुमान बिल्कुल सही साबित हुआ। सलमान खान के फैंस तापसी को इस बात पर जमकर ट्रोल  कर रहे हैं। एक्टर के एक प्रशंसकों ने वीडियो को एक फैन पेज पर पोस्ट किया है, जिसमें लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति ने शाहरुख की तारीफों के बांधे पुल, कहा- उनमें एटीट्यूड तो बिल्कुल...
जल्द शाहरुख के साथ आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी जल्द ही शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। फिल्म का नाम डंकी है, जिसे मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी बना रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब तापसी और किंग खान एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Emergency: 'इमरजेंसी' देख रो पड़े बाहुबली के लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद, कंगना रणौत ने खुलासा कर दिया नया अपडेट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें