फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू ने शुरू की 'जुड़वा 2' की शूटिंग, वरुण होंगे हीरो

Wed, 12 Apr 2017 04:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'नाम शबाना' में अपने अभिनय को लेकर तारीफें बटोरने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी अगली फिल्म 'जुड़वा 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन हैं, इस जोड़ी की ये पहली फिल्म है। 
विज्ञापन


ये फिल्म तापसी पन्नू के लिए इसलिए भी स्पेशल हो सकती है क्योंकि इस फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन है। डेविड धवन के साथ ही तापसी पन्नू ने 2013 में अपनी डेब्यू फिल्म 'चश्में बद्दूर' में काम किया था। 

इसे भी पढे- क्यों मीडिया से दूर भागते हैं वरुण धवन के बड़े भाई

तापसी ने बातचीत के दौरान बताया कि वो डेविड धवन के साथ दोबारा काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं और नब्बे के दशक की इतनी यादगार फिल्म में काम करने के लिए भी बहुत एक्साइटेड हैं। बता दें ये फिल्म 1997 में आई फिल्म 'जुड़वा' की सीक्वल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही वरूण धवन भी शूटिंग के लिए पहुंच गए हैं। वो जल्द ही तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस के साथ शूटिंग करते नजर आएंगें।

इसे भी पढे- अक्षय कुमार को लेकर शाहरुख देख रहे बड़ा सपना, क्या होगा पूरा?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें