फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ फिल्मों की अजीब डिमांड से क्यों परेशान रहीं तापसी पन्नू? बोलीं- ‘सोचो कितना शर्मनाक होगा…’

Sun, 22 Feb 2026 05:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taapsee Pannu Talk About South Cinema: हाल ही में तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने कई बातों पर अपने विचार साझा किए। बॉलीवुड के अलावा जब तापसी ने साउथ फिल्मों में काम किया था तो एक खास तरह की परेशानी को फेस किया। इसी बारे में हालिया इंटरव्यू में विस्तार से बात की। 

विज्ञापन
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापसी पन्नू ने बॉलीवुड के अलावा तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने साउथ मेकर्स की अजीब डिमांड का जिक्र किया। तापसी का मानना है कि इस वजह से कई बार सेट पर असहज स्थिति भी बन जाती थी। आखिर क्या थी वो डिमांड? जानिए।  

साउथ की फिल्मों को करते हुए कौन सी दिक्कत आती है? 

विज्ञापन

तापसी पन्नू ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पिछले दिनों बताया कि साउथ की फिल्मों में एक्ट्रेस के अपीयरेंस पर बहुत ज्यादा फोकस किया जाता है। वह कहती हैं, ‘साउथ फिल्मों में आकर्षक दिखने के लिए खास तरह के कपड़े पहनने के लिए बोला जाता है। लेकिन इसमें समस्या यह है कि सेट पर हीरोइन को यह बात बताने के लिए लड़कियां गिनती की होती हैं। ऐसे में डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर को बाेलता है। फिर वह हेयर या स्टाइल टीम की किसी दीदी को बताते हैं। आप सोचो कितना शर्मनाक होगा कि सेट पर एक गाने के शूट में एक्ट्रेस का बीच में उठकर जाना है। सब देख रहे होते हैं कि क्या फर्क हुआ? फिर पता चलता है कि हमें फर्क पता नहीं चल रहा। ऐसे में एक्ट्रेसेस को वापस जाने को कहा जाता है।’
तापसी का मानना है कि साउथ में एक्ट्रेस की फिजिकल अपीयरेंस पर फोकस किया जाता है। मेकर्स को लगता है कि इससे ऑडियंस की फैंटेसी पूरी होती है और फिल्म को लेकर अट्रैक्शन बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: 'गंभीर फिल्म में बच्चे काे डायरेक्ट करना एक बड़ी चुनौती थी', अनुभव सिन्हा ने बताया कैसे जन्मी ‘अस्सी’ की कहानी

फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर चर्चा में तापसी पन्नू 
फिल्म ‘अस्सी’ में कनी कुश्रुति, जीशान अय्यूब, तापसी पन्नू, कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे कलाकार नजर आए हैं। तापसी फिल्म में रेप पीड़िता की वकील बनी हैं। वहीं रेप पीड़िता के रोल में कनी कुश्रुति दिखीं। दोनों ने ही दमदार अभिनय किया है। फिल्म ‘अस्सी’ की कहानी रेप पीड़िता के संघर्ष को दिखाती है, कानूनी प्रक्रिया में रेप केस के फैसलों में क्यों देरी होती है? परिवार और उस महिला पर क्या गुजरती है, इन बातों को निर्देशक ने बहुत ही संवेदनशील तरीके से दिखाया है। साथ ही इस जघन्य अपराध के पीछे की मानसिकता को भी सामने रखा है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें