फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में जेंडर पे गैप को लेकर तापसी पन्नू ने ये क्या कह डाला !

Thu, 10 Aug 2017 12:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
तापसी पन्नू
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री में जेंडर पे गैप की लड़ाई काफी पुरानी है। कई एक्ट्रेसेस इस मुद्दे को लेकर बोल चुकी हैं कि ये गलत है और एक्ट्रेसेस को भी मेल एक्टर्स जितनी ही फीस मिलनी चाहिए। लेकिन अब एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इस मामले पर अपनी अलग ही राय रखी है। 
विज्ञापन


पढ़ें: इस डायरेक्टर को ये क्या कह गईं तापसी, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

तापसी ने कहा कि वो समान वेतन की तब बात करेंगी जब उनकी फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन भी मेल एक्टर्स जितना होगा। ''मैरी कॉम' और 'क्वीन' जैसी फिल्में बॉलीवुड में कम बनती हैं। बराबर वेतन की बात करना गलत है क्योंकि आपकी फिल्मों का कलेक्शन बराबर नहीं है। जिस दिन लोग 'नाम शबाना' और 'मैरी कॉम' जैसी फिल्मों को देखने जाएंगे और इन फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन 10-15 करोड़ होगा, उस दिन मैं कहूंगी की हमें बराबर वेतन चाहिए।' तापसी ने कहा कि फीमेल एक्टर्स की फिल्मों को उतना कलेक्शन नहीं मिलता जितना मेल एक्टर्स की फिल्मों को मिलता है, ये बदलना जरूरी है।

पढ़ें: 'जुड़वां' 2 की शूटिंग खत्म, मॉरीशस से लौटी पूरी टीम

तापसी ने आगे कहा, 'प्रोड्यूसर्स हमें बराबर पैसे नहीं दे सकते क्योंकि हमारी फिल्में कितनी भी अच्छी क्यों न हों, उनका ओपनिंग कलेक्शन मेल एक्ट्रेसेस की फिल्म के बराबर नहीं होता। मेरी फिल्म पिछले साल आई फीमेल लीड एक्ट्रेसेस की फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म थी लेकिन अगर आप इसकी तुलना मेल एक्टर की फिल्म से करेंगे तो वो कहीं नहीं टिकती।' तापसी पन्नू जल्द ही डेविड धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' में वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिज के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें