हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर बन रही फिल्म 'सूरमा' को लेकर तापसी पन्नू काफी आशान्वित हैं। शाद अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 जुलाई 2018 को रिलीज होगी। तापसी पन्नू का कहना है कि पंजाबी होना फिल्म सूरमा में उनके किरदार के लिए मददगार रहा है। आपको बता दें कि तापसी सहकलाकार दिलजीत दोसांझ और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के साथ फिल्म के प्रचार में जुटी हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पंजाबी होने के कारण उन्हें किरदार निभाने में मदद मिली। जवाब में तापसी ने कहा- 'पंजाबी होने का मुझे बहुत फायदा मिला। जब आप ऐसी हिंदी फिल्म में करते हैं, जो पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित होती है तो आपको घर जैसा महसूस होता है। मेरे लिए किरदार की तुलना में हॉकी सीखना अधिक चुनौतीपूर्ण रहा।'