फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा 'सांड की आंख' का ट्रेलर, हाउसफुल 4 और फिल्म मेड इन चाइना से होगी फिल्म की टक्कर

Fri, 20 Sep 2019 02:46 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
'सांड की आंख' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म सांड की आंख लंबे समय से चर्चा के केन्द्र में हैं। फिल्म के पोस्टर्स और टीजर जबसे  सामने आए हैं तब से फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया है। हाल में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा की गई है। सांड की आंख का ट्रेलर 23 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है।  

विज्ञापन

सांड की आंख - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का टीजर शेयर करते हुए भूमि पेडनेकर ने एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा,  मिलिए मुझसे और मेरी बेबे प्रकाशी से 23 सितंबर को ट्रेलर लॉन्च पर। इस वीडियो में तापसी पन्नू कह रही हैं कि मने ना दिखे है चिड़िया की आंख, मने तो सांड़ की आंख दिखे है। क्यों जीजी के कवे अंग्रेजी मैं, बुल्स आई। 

फिल्म सांड की आंख का टीजर रिलीज हुआ - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि यह फिल्म एक बायोपिक है जो शूटर दादी के नाम से मशहूर शार्पशूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप, रिलायंस इंटरटेनमेंट और निधि परमार द्वारा निर्मित है। 
विज्ञापन

परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
सांड की आंख दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। हालांकि इस फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 और राजकुमार राव की फिल्म मेड इन चाइना से होने जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा की बॉक्स ऑफिस भिड़त में कौन सी फिल्म बाजी मारती है।

पढ़ें: जानें Google पर क्यों ट्रेंड हो रहे हैं Friends Monica, Friends Ross, Ross Geller और Rachel Green
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें