अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी आगामी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में एक्ट्रेस ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्रीगौरी सावंत की भूमिका में नजर आ रही हैं। इसकी रिलीज डेट का एलान हो चुका है। फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात है कि इसके ट्रेलर को लेकर आज बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेत्री ने खुद 'ताली' से अपना एक नया वीडियो साझा करते हुए ट्रेलर रिलीज डेट की जानकारी दी है।
Karan Johar: सुहाना की फिल्म के लिए करण जौहर ने कसी कमर, बिल्कुल हटकर होगी स्क्रिप्ट
एक्ट्रेस ने साझा किया वीडियो
सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस नए लुक और नए तेवर के साथ दमदार डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाए दिख रही हैं। बैकग्राउंड से आवाज आ रही है, 'कोई हिजड़ा कहता है तो कोई सोशल वर्कर, कोई नौटंकी बुलाता है तो कोई गेमचेंजर। ये कहानी इसी सफर की है। गाली से ताली तक'।
इस दिन आएगी सीरीज
वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता से ने बताया है कि 'ताली' का ट्रेलर कल रिलीज होगा। बता दें कि यह सीरीज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसे जियो सिनेमा पर मुफ्त में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के इस लुक पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इस मास्टरपीस को देखने के लिए हम बेकरार हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी यह वेब सीरीज समाज को एक संदेश देने वाली है। ऐसा सिनेमा बनता रहना चाहिए।'
Alia Bhatt: फिल्म 'डार्लिंग्स' को एक साल हुआ पूरा, आलिया भट्ट ने BTS वीडियो शेयर कर याद की ताजा
सुष्मिता ने दिखाई नराजगी
हालांकि, इस बीच कुछ यूजर्स ने सुष्मिता सेन को काफी ट्रोल भी किया। हाल ही में ऐसे लोगों को सुष ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने 'ताली' का जो पहला पोस्टर जारी किया था, मुझे याद है कि कमेंट सेक्शन में बहुत सारे लोग बार-बार 'छक्का' लिख रहे थे। मैंने सोचा, वे मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं? मैंने इसे बहुत व्यक्तिगत रूप से लिया, क्योंकि यह मेरी टाइमलाइन पर हो रहा था।' 'बेशक, मैंने उन सभी को ब्लॉक कर दिया है, लेकिन इसने मुझे प्रभावित किया कि जब मैं केवल गौरी सावंत के जीवन को चित्रित कर रही हूं तो मुझे ऐसा ही महसूस हो रहा है, वे अपने जीवन के हर पल को इसके साथ जी रही हैं।'
Sonu-Salman: सोनू सूद और सलमान खान से मिलकर अपना दर्द बताना चाहते हैं खिला नंद झा, बोले- 'कर्ज ने तोड़ दी कमर'