फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: सुहाना की फिल्म के लिए करण जौहर ने कसी कमर, बिल्कुल हटकर होगी स्क्रिप्ट

Sun, 06 Aug 2023 03:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई जानकारी के मुताबिक सुहाना को लेकर करण जौहर जो फिल्म बना रहे हैं, वह ब्रांड नई स्क्रिप्ट परआधारित होगी।
विज्ञापन
सुहाना खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाली हैं। इस बीच खबर यह है कि सुहाना ने अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही दूसरा प्रोजेक्ट भी साइन कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर करेंगे। बता दें कि करण जौहर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए लंबे वक्त बाद निर्देशन की दुनिया में लौटे हैं। अब उनका ध्यान अपने अगले प्रोजेक्ट पर है।

विज्ञापन


ब्रांड न्यू स्क्रिप्ट पर करेंगे काम
रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई जानकारी के मुताबिक करण जौहर अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए बेहद उत्साहित हैं। सुहाना को लेकर वह जो फिल्म बना रहे हैं, वह कोई पुरानी फ्रेंचाइजी फिल्म नहीं होगी, बल्कि एक ब्रांड नई स्क्रिप्ट परआधारित फिल्म होगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह पूरी तरह एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी को क्यों आई सुशांत सिंह राजपूत की याद? दिवंगत एक्टर को लेकर कह दी यह बात
विज्ञापन


कब शुरू होगा काम?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी स्क्रिप्ट और कहानी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। चीजें अभी शुरुआती स्टेज में हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि इस साल के आखिर तक फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि अपने जिगरी दोस्त शाहरुख की लाडली की फिल्म को करण किस तरह खास बनाते हैं। फिलहाल उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन

Tigmanshu Dhulia: दोस्त इरफान खान को याद कर भावुक हुए तिग्मांशु, बोले- अब मेरा कोई दोस्त नहीं

ऐसा है 'रॉकी और रानी' का कलेक्शन
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए हैं। उनके अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन ने भी अहम रोल अदा किया है। कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने करीब 104.58 करोड़ रुपये का कारोबार अब तक किया है।
Disha Patani: इस शख्स के साथ रिलेशनशिप में दिशा पाटनी हैं? वायरल वीडियो को देख टाइगर के फैंस को लगा झटका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें