फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taali Teaser: स्वाभिमान, सम्मान और स्वतंत्रता... गौरी सावंत बन छाईं सुष्मिता सेन, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

Sat, 29 Jul 2023 01:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्रीगौरी सावंत की कहानी को दिखाने के लिए सुष्मिता सेन ने कमर कस ली है। एक्ट्रेस की अपकमिंग वेब सीरीज 'ताली' का टीजर रिलीज हो गया है। साथ ही रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। 
विज्ञापन
ताली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुष्मिता सेन आने वाले दिनों में अपने बेहतरीन प्रोजेक्ट्स से लोगों का दिल जीतने वाली हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'ताली' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। सीरीज में एक्ट्रेस ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्रीगौरी सावंत की भूमिका में नजर आ रही हैं। 46 सेकेंड की इस क्लिप में सुष्मिता सिंह का किरदार और उनकी एक्टिंग रोंगटे खड़े करने वाला है।

'ताली' का धमाकेदार टीजर जारी

सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से 'ताली' का टीजर जारी किया है। एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'गाली से ताली तक के सफर की यह कहानी। पेश है भारत के तीसरे लिंग के लिए श्रीगौरी सावंत की लड़ाई की कहानी।' टीजर जारी करने के साथ ही सुष्मिता ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन


Dream Girl 2 Trailer: सोशल मीडिया दफ्तर में ट्रेलर रिलीज करने पहुंचेगी ‘ड्रीमगर्ल 2’, मंगलवार का निकला मुहूर्त

'ताली' की स्ट्रीमिंग डेट, प्लेटफॉर्म

सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज 'ताली' 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। सीरीज जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। 'ताली' अर्जुन सिंह बारन और कार्तिक डी निशानदार के जरिए बनाई गई है। रवि जाधव इसके डायरेक्टर हैं। 'ताली' की कहानी क्षितिज पटवर्धन ने लिखी है। साथ ही यह अर्जुन सिंह बारन, कार्तिक डी निशानदार और अफीफा सुलेमान नाडियाडवाला के जरिए निर्मित है।

TMKOC: तारक मेहता.. की 15वीं एनिवर्सरी पर मुनमुन दत्ता ने साझा किया खास पोस्ट, दिल खोलकर की असित मोदी की तारीफ

सुष्मिता सेन स्टारर 'ताली' की कहानी

'ताली' ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की कहानी, जिन्होंने ट्रांसजेंडर को तीसरा जेंडर मानने के लिए लड़ाई लड़ी थी। संघर्ष का नतीजा निकला कि वर्ष 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर को तीसरे जेंडर के रूप में मान्यता दे दी। वहीं, गौरी के किरदार में सुष्मिता सेन काफी फब रही हैं, साथ ही उनकी एक्टिंग का डेमो देखकर फैंस इसकी रिलीज के लिए और ज्यादा उत्सुक हो उठे हैं। सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें जल्द ही 'आर्या' के तीसरे सीजन 'आर्या 3' में भी देखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें