फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन की एंजियोप्लास्टी को पूरा हुआ एक महीना, जश्न मनाती नजर आईं एक्ट्रेस

Thu, 30 Mar 2023 10:29 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुष्मिता सेन की एंजियोप्लास्टी को एक महीना हो चुका है। एक्ट्रेस की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस में शुमार हैं। अभिनय के मामले में तो उनका कोई तोड़ नहीं। इसके अलावा एक्ट्रेस वैचारिक स्तर पर भी काफी मजबूत हैं। अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाली सुष अक्सर अपनी निजी जिंदगी की वजह से मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। पिछला कुछ वक्त उनकी सेहत पर काफी भारी रहा। उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालांकि, फिलहाल वह स्वस्थ हैं और काम पर भी लौट आई हैं। बता दें कि बीते महीने सुष्मिता सेन की एंजियोप्लास्टी हुई। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सेहत का हाल बताया है। 

विज्ञापन

Parineeti-Raghav: शादी की अटकलों के बीच परिणीति और राघव चड्ढा एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, चर्चाओं का बाजार गर्म

बिंदास लुक में आईं नजर
सुष्मिता सेन की एंजियोप्लास्टी को एक महीना हो चुका है। एक्ट्रेस की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है। सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बैकग्राउंट में गाना चल रहा है- 'आंखों के सागर..।' सुष्मिता का यह वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें उनका लुक काफी अच्छा लग रहा है और वह काफी फिट नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

Bholaa Review: अजय देवगन की रीमेक ने निकाला ‘कैथी’ का कचूमर, नवरात्रि में थाल भर गोश्त खाते दिखा ‘भोला’
विज्ञापन


लिखा शानदार कैप्शन
इस पोस्ट के साथ सुष्मिता सेन ने हमेशा की तरह बेहद शानदार कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'अपनी एंजियोप्लास्टी का एक महीना पूरा होने का जश्न मना रही हूं...यह जश्न मैं उस चीज के साथ मना रही हूं, जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। और वह है काम...। लाइट, कैमरा, एक्शन।' सुष्मिता ने आगे लिखा, 'आंखों के सागर...यह मेरा फेवरेट गाना है, जो हमेशा मैं बार-बार सुनने को तैयार रहती हूं।'
यूजर्स ने लुटाया प्यार
सुष्मिता सेन के इस पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक्ट्रेस को खुश और स्वस्थ देखकर फैंस बेहद खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे। आप हमारे लिए प्रेरणा हैं। आपको ढेर सारा प्यार। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'स्क्रीन पर आपकी उपस्थिति हमेशा कमाल करती है। आप यूं ही खुश रहें और बिंदास रहें।' एक यूजर ने लिखा, 'आपकी ये निडर आंखें...आपका व्यक्तित्व बिल्कुल अलग है।'
Throwback Thursday: जब नशे की हालत में फिल्म के सेट पर जा पहुंचे सलमान खान, डायेक्टर को बंद करनी पड़ी शूटिंग
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें