बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन एक वायरल वीडियो को देखकर यह कयास लगाया जाने लगा कि रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। हालांकि, बाद में उसी इवेंट से वायरल कुछ और वीडियो को देखकर यह साबित हो गया कि ये रिपोर्ट्स महज अफवाह ही हैं। वहीं, बीते दिन रणवीर अबू धाबी के लूव्र म्यूजियम पहुंचे थे। इस म्यूजियम में एक्टर ने अपनी स्टार वाइफ दीपिका पादुकोण संग डांस किया, लेकिन इस डांस के पीछे एक बड़ा ट्विस्ट है जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी छूट गई है।
रणवीर-दीपिका डांस वीडियो में बड़ा ट्विस्ट
रणवीर सिंह वास्तव में पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ डांस नहीं कर रहे हैं। दरअसल दीपिका, एक्टर के सामने स्क्रीन पर एक होलोग्राम के रूप में दिखाई दीं। वीडियो में रणवीर को एक हरे रंग की स्क्रीन के सामने देखा जा सकता है, और जैसे ही वह कदम चलाते हैं, ऐसा लगता है कि वह पत्नी के साथ ही डांस कर रहे हैं। वहीं, क्लिप में रणवीर को देख ऐसा लग रहा है कि वह ऐसा ही महसूस कर रहे हैं कि पत्नी दीपिका उनके साथ हैं।
जोड़े की रिलेशनशिप जर्नी
बता दें कि 'बाजीराव मस्तानी' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। इसमें रणवीर और दीपिका की जोड़ी दूसरी बार नजर आई थी, इससे पहले दोनों को रोमांटिक ड्रामा 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में देखा गया था। ऐसा कहा जाता है कि 'राम-लीला' फिल्म के दौरान ही रणवीर और दीपिका के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और फिर दोनों ने एक-दूजे को डेट करना शुरू कर दिया। यह कपल 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधा।