पहली नजर में प्यार, इजहार और फिर शादी होना बॉलीवुड में कोई नई बात नहीं है। वहीं बॉलीवुड में कुछ कपल्स की प्रेम कहानियां ऐसी भी हैं, जो फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पहली मुलाकात में एकतरफा प्यार होना, इनकार के बाद भी हिम्मत न हारना, परिवार को मनाकर बात शादी तक ले जाना...यह प्रेम कहानी किसी फिल्म की नहीं बल्कि, टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार और बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला की है। आज भूषण कुमार के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं, उनके और दिव्या खोसला की प्यार की दास्तां...