कुछ भी होगा तो हमारी देखरेख में ही
टी-सीरीज के सह-निर्माता ने आगे कहा कि यह हमारी फ्रेंचाइजी है। अगर कुछ भी विकसित करना है, तो वह हमारे द्वारा और हमारी देखरेख में ही विकसित किया जाएगा। ठीक इसी तरह ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ का निर्माण हुआ था। मुझे समझ नहीं आता कि ये कहानियां कहां से आ रही हैं। ऐसा कभी नहीं था।
यह खबर भी पढ़ेंः राजपाल के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद, ऑफर की फिल्म; इंडस्ट्री से भी कहा- 'वो मुश्किल दौर में हैं उनका साथ दें'
10 अप्रैल को रिलीज होगी 'भूत बंगला'
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित की गई है, जिसके तहत ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।