फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रैंबो' के रीमेक को लेकर सिलवेस्टर ने टाइगर को कहा 'गुड लक'

Sun, 21 May 2017 11:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
दमदार एक्शन करने के बाद टाइगर श्रॉफ अब जल्द ही एक और एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। वो हॉलीवुड एक्टर सिलवेस्टर स्टेलॉन की सुपरहिट फिल्म 'रैंबो' के हिंदी रिमेक में दिखाई देने वाले हैं।
विज्ञापन


इस खबर को सुनकर असली 'रैंबो' यानि सिलवेस्टर स्टैलॉन ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था, 'मैंने हाल ही पढ़ा है कि वो भारत में रैंबो का रीमेक बनने जा रहे हैं!! .. अच्छा है.. मुझे आशा है कि वो इसे बर्बाद नहीं करेंगे।'  

दरअसल 'रैंबो' में सिलवेस्टर स्टैलॉन ने लीड रोल निभाया था और शायद वो मानते हैं कि उनसे ज्यादा अच्छे से इस रोल को पर्दे पर कोई नहीं निभा सकता इसलिए उन्होंने ऐसा पोस्ट किया था। 
विज्ञापन


इस फिल्म के लिए पहले ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ मल्होत्रा में से किसी एक का नाम फाइनल करने की बात की जा रही थी लेकिन टाइगर ने इन दोनों को पछाड़ दिया। टाइगर इस फिल्म को लेकर बहुत खुश हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वो सिलवेस्टर स्टेलॉन का मुकाबला कभी नहीं कर पाएंगे।
    I read recently they are remaking Rambo in India !! .. Great character.. hope they don't wreck it . A post shared by Sly Stallone (@officialslystallone) on May 19, 2017 at 8:15am PDT


इससे ये तो साफ हो गया है कि सिलवेस्टर ने भारतीय फिल्मों की काबिलियत पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। इसके बाद जब सिलवेस्टर के इस पोस्ट को लेकर खबरे बनने लगी तो सिलवेस्टर हाल ही में एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होने सफाई देते हुए लिखा कि, 'कुछ लोग शब्दों को घुमा देते हैं', इसके साथ ही उन्होने टाइगर को भी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 
    Some people like to read into words and twist them.. good luck Tiger , go fight the good fight, keep punching ,oh , for the Record , I DO NOT CONTROL THE RAMBO PROPERTY , The company "millennium " does! They also own Expendables . Good luck with that one too. A post shared by Sly Stallone (@officialslystallone) on May 20, 2017 at 1:17pm PDT


आपको बता दें कि एक्शन फिल्म 'रैंबो' सिलवेस्टर की फिल्म का रीमेक है, जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। एम! कैपिटल वेंचर्स, ओरिजनल एंटरटेंमेंट, इम्पैक्ट फिल्म्स और सिद्धार्थ आनंद पिक्चर्स मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे। वहीं टाइगर फिल्म में लीड रोल मे दिखाई देने वाले हैं। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें