फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Swathi Reddy: स्वाति रेड्डी ने ऐसे तय किया टीवी होस्ट से एक्ट्रेस तक का सफर, इन फिल्मों के लिए जीता अवॉर्ड

Tue, 19 Apr 2022 07:16 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

तमिल और मलयालम फिल्म अभिनेत्री स्वाति रेड्डी 19 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
 
विज्ञापन
स्वाति रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो 'कलर्स' से फेमस होने वाली तमिल अभिनेत्री स्वाति रेड्डी ने मुख्य रूप से तमिल और मलयालम फिल्मों के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। स्वाति टीवी प्रेजेंटर होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। स्वाति रेड्डी का जन्म 1987 में रूस के पूर्व में स्थित व्लादिवोस्तोक शहर में हुआ था। शुरूआत में इनका नाम स्वाति नहीं बल्कि स्वेतलाना था, बाद में इसे बदल दिया गया। 19 अप्रैल को स्वाति अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगी। इस खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

विज्ञापन


हैदराबाद से पूरी की पढ़ाई
स्वाति ने अपनी स्कूली शिक्षा विशाखापत्तनम के एसएफएस हाई स्कूल से पूरी की। उनके पिता भारतीय नौसेना में एक अधिकारी थे। जब स्वाति का जन्म हुआ उस समय इनके पिता सोवियत संघ में एक पनडुब्बी चालक के रूप में प्रशिक्षण ले रहे थे। हालांकि बाद में उनका परिवार मुंबई चला आया, जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया। इनकी बाकी पढ़ाई-लिखाई तेलंगाना के हैदराबाद से पूरी हुई।

ऐसे की करियर की शुरुआत
17 साल की उम्र में स्वाति ने 'कलर्स' नामक एक शो की मेजबानी करके टेलीविजन में कदम रखा। उन्होंने इस शो के 150 से अधिक एपिसोड पूरे किए। ग्रेजुएशन का पहला साल पूरा करने के बाद उन्होंने फीचर फिल्मों में डेब्यू किया। रेड्डी ने फिल्मों में सहायक भूमिकाओं से अपने करियर की शुरुआत की। सहायक भूमिका में उनकी पहली तेलुगू फिल्म डेंजर थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छी नहीं चली। उनकी अगली फिल्म 'आदावरी मतलाकु अर्धालु वेरुले' 2007 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म हिट हुई थी। 
विज्ञापन


जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड
स्वाति ने 2008 में अपनी पहली तमिल फिल्म सुब्रमण्यमपुरम से एक महिला प्रधान फिल्म की शुरुआत की। 'अष्ट छम्मा' में उनके प्रदर्शन के लिए स्वाति ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। इसके अलावा उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए तेलुगु और नंदी पुरस्कार भी जीता। स्वाति ने इसके बाद 'ऐमन' के साथ मलयालम फिल्मों की शुरुआत की जो सुपरहिट रही। उन्होंने 2018 में अपने बॉयफ्रेंड और मलियाली पायलेट विकास वासु से शादी कर ली। फिल्मों के अलावा स्वाति प्लेबैक सिंगर भी हैं और कैडबरी डेयरी मिल्क के विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें