फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: फहाद संग अंतरधार्मिक शादी पर स्वरा भास्कर की दो टूक, कहा- प्यार करते हैं तो डर से लड़ें

Tue, 11 Apr 2023 08:52 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्वरा भास्कर ने हाल ही में अंतरधार्मिक शादी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि भारत में प्यार बहुत सारे सामाजिक दबावों के साथ आता है। 
 
विज्ञापन
स्वरा भास्कर-फहाद अहमद - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। स्वरा बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस में से एक हैं, जो अपनी बातों को खुलकर बोलती हैं। वहीं, बीते दिनों एक्ट्रेस ने फहाद अहमद से शादी की है। एक्ट्रेस की शादी लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अंतरधार्मिक शादी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि भारत में प्यार बहुत सारे सामाजिक दबावों के साथ आता है। 

विज्ञापन


प्यार करते हैं तो अपने डर से लड़ें
सफल रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वह सलाह नहीं देना चाहती हैं क्योंकि उनका रिश्ता काफी नया है। हालांकि वह सोचती हैं कि उन्हें एक साथ रहने में किस चीज ने सक्षम किया गया था। उन्होंने स्वीकार किया कि वह दोनों अलग अलग दुनिया से आए हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक भारत में प्यार के साथ काफी सामाजिक दबाव भी आता है। भारत में युवा जोड़ी को जाति, वर्ग और धर्म से लड़ना पड़ता है, लेकिन अगर आप एक दूसरे से प्यार करते हैं तो डर से लड़ें। 

फहाद की स्वरा ने की तारीफ
स्वरा ने फहाद के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बताया। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें यह स्वीकार करने की जरूरत है कि वे दो अलग -लग लोग हैं, जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं, जिनके अनुभव भी अलग हैं। हालांकि किसी को यह नहीं बदलना चाहिए कि वे मौलिक रूप से कौन हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें लगता है कि अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना ठीक है, क्योंकि आप इसी तरह से सीखते हैं। एक्ट्रेस ने फहाद को अद्भुत बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह गैर निर्णयात्मक रवैया रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके प्रति बेहद सहायक थीं। आपको बता दें कि कपल ने सबसे पहले कोर्ट मैरिज की थी और उसके बाद दिल्ली और बरेली में शादी समारोह आयोजित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Prabhas-Prashanth Neel: सालार के बाद दोबारा साथ काम करेंगे प्रभास-प्रशांत नील, निर्माता दिल राजू ने लगाई मुहर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें