फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neetu Kapoor: नीतू कपूर के नहले पर कटरीना की मां का दहला, यूजर्स बोले- 'मम्मा मोड ऑन'

Tue, 11 Apr 2023 06:17 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नीतू कपूर के एक पोस्ट पर सोशल मीडिया पर जैसे वॉर सी छिड़ गई है। यूजर्स का मानना है कि उन्होंने कटरीना कैफ, दीपिका पर निशाना साधा है। वहीं अब कटरीना की की मां सुजैन का संस्कारों को लेकर एक पोस्ट आया है, जिसे फैंस नीतू के पोस्ट का रिप्लाई मान रहे हैं। 
विज्ञापन
नीतू कपूर, कटरीना कैफ की मां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीतू कपूर के लेटेस्ट पोस्ट पर चर्चा करने से पहले एक बार यहां बात करते हैं रणबीर कपूर की, जो कटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। रणबीर और कटरीना लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ लिवइन में भी रहे हैं। अब नीतू कपूर के एक क्रिप्टिक पोस्ट की खूब जमकर चर्चा हुई जिसे देखकर लोग कहने लगे कि कहीं ये रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ के लिए तो नहीं लिखा है उन्होंने? इसके बाद कटरीना कैफ की मां ने भी एक पोस्ट किया है, जिसे पढ़ने के बाद लोगों को लग रहा है कि उन्होंने अपने अंदाज में नीतू कपूर को जवाब लिखा है।

विज्ञापन


हालही में, नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा था, 'सिर्फ इसलिए कि किसी ने आपको 7 साल तक डेट किया है इसका मतलब ये कतई नहीं कि वो आपसे शादी करेगा। मेरे अंकल ने 6 साल तक डॉक्टरी की पढ़ाई की, लेकिन अब वो डीजे हैं।' बस नीतू कपूर की इन्हीं बातों से लोगों को लगने लगा कि उन्होंने ये सब किसी और के लिए नहीं बल्कि रणबीर की गर्लफ्रेंड रहीं कटरीना कैफ के लिए कहा है। हालांकि, नीतू कपूर के इस पोस्ट के बाद से लोगों में नाराजगी भी दिखी।

कुछ यूजर ने ट्विटर पर कमेंट करते हुए लिखा - नीतू कपूर हमेशा कटरीना कैफ के खिलाफ रही हैं और अब वो उनके ब्रेकअप के इतने साल बाद भी ताने मार रही हैं। दोनों 7 साल तक साथ थे। वहीं एक अन्य ने लिखा- कैट अपने काम से काम रखती हैं ये नीतू इतने सालों बाद क्यों उनकी आलोचना कर रही हैं। इन्हीं तानों के बीच एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जो किसी और का नहीं बल्कि कटरीना कैफ की मां ने लिखा है। कैट की मां के इस पोस्ट को लोग नीतू कपूर के लिए जवाब मान रहे हैं।
विज्ञापन


कटरीना कैफ की मां ने इस पोस्ट में कागज पर लिखी कुछ पंक्तियां शेयर की हैं, जिसका हिन्दी में अर्थ कुछ इस तरह है कि- मुझे इस तरह पाला गया है कि मैं एक दरबान को भी वैसी ही इज्जत दूं जो एक सीईओ को।' अब लोगों ने इस पोस्ट पर भी कॉमेंट किए हैं और लिखा है- ये एक जेनरल पोस्ट है लेकिन टाइमिंग खास है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा 'परफेक्ट जवाब, जैसी मां वैसी बेटी, दोनों के लिए मेरे दिल में काफी रिस्पेक्ट है। एक दूसरे यूजर ने कहा- परफेक्ट रिप्लाई, मम्मा मोड ऑन है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें