फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं स्वरा भास्कर, यूजर्स बोले- 'तुम्हारा बॉयफ्रेंड है?'

Sun, 08 Jan 2023 02:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्वरा भास्कर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर ज्यादा बात करती नजर नहीं आती हैं। मगर, उनके हालिया पोस्ट को देखने के बाद अचानक यूजर्स की दिलचस्पी उनकी लव लाइफ में जाग गई है।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। स्वरा एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वह अपनी किसी टिप्पणी को लेकर नहीं बल्कि एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में स्वरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वह मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस तस्वीर के साथ स्वरा ने जो कैप्शन लिखा है, उसके बाद फैंस उनसे काफी मजेदार सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Mission Majnu: सिद्धार्थ मल्होत्रा का जज्बा, दर्जी की ट्रेनिंग के बाद ऐसे बन गए 'मजनू'

बता दें कि स्वरा भास्कर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर ज्यादा बात करती नजर नहीं आती हैं। मगर, उनके हालिया पोस्ट को देखने के बाद अचानक यूजर्स की दिलचस्पी उनकी लव लाइफ में जाग गई है। स्वरा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें सिर्फ उनके बाल नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'यह प्यार हो सकता है।' इसके साथ स्वरा ने ब्लैक हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।
विज्ञापन


स्वरा भास्कर के इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'क्या ये तुम्हारा बॉयफ्रेंड है?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शायद आप कोई बड़ी खबर शेयर करनी वाली हैं। इंतजार है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है कि ये तुम्हारा प्यार है।' इतना ही नहीं, कुछ लोग तो बिना सच जाने ही एक्ट्रेस को उनके कथित रिलेशनशिप के लिए बधाईयां भी देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Nysa Devgan: मम्मी काजोल के साथ सलवार सूट में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं न्यासा, देसी अंदाज देखा हैरान हुए यूज

बता दें कि इससे पहले स्वरा भास्कर राइटर हिमांशु शर्मा के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रही थीं। मगर, 2019 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वरा आखिरी बार बीते वर्ष फिल्म 'जहां चार यार' में नजर आई थीं। जल्द ही वह मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'मिमांसा' में नजर आएंगी। इसके अलावा 'मिसेज फलानी' भी उनके हाथ में है। 
KGF Chapter 3: खत्म हुआ इंतजार! जानिए कब रिलीज होगी रॉकी भाई की 'केजीएफ चैप्टर 3'
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें