फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर: अभिनेत्री से फहाद अहमद को मिलाने में उमर खालिद का था हाथ, फोन से शुरू हुआ था रिश्ता

Fri, 18 Sep 2026 06:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Swara Bhaskar: हाल ही में अभिनेत्री स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद ने उस शख्स का नाम बताया है कि जिसके जरिए दोनों की पहली मुलाकात हुई।
 
विज्ञापन
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद, उमर खालिद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री स्वरा भास्कर फहाद अहमद के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी गुजार रही हैं। दोनों ने साल 2023 में शादी की थी। दोनों की शादी इसलिए चर्चा में रही थी क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मों से आते हैं। मगर क्या आपको पता है कि दोनों के रिश्ते की शुरुआत किसकी वजह से हुई? स्वरा और फहाद ने खुलासा किया है कि दोनों को मिलाने में एक्टिविस्ट उमर खालिद का हाथ था। 
विज्ञापन

फहाद के दोस्त हैं उमर खालिद
फहाद ने द मिडनाइट हावर से बातचीत में बताया कि वह और उमर खालिद बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि उमर खालिद ने उनसे कहा था कि मैं तुम्हें स्वरा भास्कर का नंबर भेज रहा हूं। तुम उनसे फोन पर बात कर लेना। इसके बाद दोनों की फोन पर हुई बातचीत जिंदगी भर का साथ बन गई।

स्वरा भास्कर के पति फहाद को मिला एनसीपी से टिकट - फोटो : इंस्टाग्राम @reallyswara
एक बार में उठाया फोन
फहाद ने उमर खालिद की बात मानी। उन्होंने स्वरा को फोन किया। फहाद के मुताबिक स्वरा समय पर फोन नहीं उठातीं, मगर उन दिन उन्होंने एक बार में फोन उठा लिया था।

प्रदर्शन के दौरान हुई बातचीत
स्वरा भास्कर के मुताबिक वह अक्सर नए नंबर वाले फोन नहीं उठातीं। मगर उस वक्त वह नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में थीं। इस सिलसिले में उनसे कई लोगों से बातचीत होती थी। इस बीच जब उन्हें फहाद का फोन आया तो उन्होंने उठा लिया। 

श्रुति हासन: अभिनेत्री क्यों मांगती थीं पुरुषों को माहवारी होने की दुआ? किया खुलासा; सोहा को सुनाया किस्सा

कब हुई स्वरा-फहाद की शादी?
फहाद और स्वरा के बीच बातचीत हुई। फहाद ने स्वरा को विरोध प्रदर्शन में भी बुलाया। इसके बाद एक और विरोध प्रदर्शन में उनकी मुलाकात हुई। इसी सिलसिले में दोनों मिलते रहे। दोनों तकरीबन तीन वर्षों तक एक-दूसरे के दोस्त रहे। इसके बाद 16 फरवरी 2023 को दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की। 2023 में ही फहाद-स्वरा ने बेटी का स्वागत किया। 
विज्ञापन

उमर खालिद - फोटो : पीटीआई
कौन हैं उमर खालिद?
  • बता दें कि उमर खालिद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता और एक्टिविस्ट हैं।
  • वह सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान चर्चा में आए थे।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम के बाद उन्हें देशद्रोही कहा गया। 
  • उन्हें 2020 में दिल्ली दंगों में कथित तौर पर साजिश करने के लिए गिरफ्तार किया गया। 
  • उमर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। 
  • फिलहाल वो 2020 से तिहाड़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें