फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर: विवादों में घिरने के बाद स्वरा भास्कर ने दी सफाई, हिंदी में समझाया 'पद्मावत' वाले बयान का मतलब

Wed, 02 Sep 2026 08:44 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर के फिल्म 'पद्मावत' की कहानी पर दिए गए बयान की आलोचना हो रही है। इस पर अभिनेत्री ने सफाई दी है। उन्होंने हिंदी में बताया कि उनका क्या कहना था।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर, पद्मावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर विवादों में घिर गई हैं। हाल ही में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में स्वरा भास्कर ने फिल्म 'पद्मावत' की कहानी पर आपत्ति जताते हुए बयान दिया था। कुछ लोगों ने अभिनेत्री के बयान की आलोचना की। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है। स्वरा ने दावा किया कि उनके बयान का गलत अनुवाद किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्वरा ने दी सफाई
अपने नए वीडियो में स्वरा भास्कर ने कहा 'मैं यह साफ कहना चाहती हूं कि मैंने बिल्कुल ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती कायर थीं या उनके साथ जौहर करने वाली महिलाएं कायर थीं।'

स्वरा भास्कर, पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने ट्रोल्स पर साधा निशाना
फिर उन्होंने अपने हर बयान का हिंदी में अनुवाद किया ताकि अपने फॉलोअर्स को ठीक-ठीक बता सकें कि उन्होंने क्या कहा था। ट्रोल्स पर पलटवार करते हुए स्वरा ने कहा कि अगर लोगों को भाषा समझ नहीं आती है, तो उन्हें पूछना चाहिए कि उन्होंने असल में क्या कहा था, न कि झूठे दावे फैलाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'जो लोग मुझे गालियां देना चाहते हैं, दीजिए लेकिन सही चीज पर दीजिए।'

'भगवान न करे कि मैं दुष्कर्म पीड़िता होती', स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' की कहानी को लेकर फिर पूछे सवाल

स्वरा ने समझाई अपनी बात
अपनी पहली बात को साफ करते हुए स्वरा ने कहा कि 'पद्मावत' का क्लाइमेक्स देखते हुए उन्हें लगा 'भगवान न करे अगर मैं दुष्कर्म पीड़िता होती, तो मुझे डरपोक जैसा महसूस होता कि मैंने खुद को नहीं मारा।' उन्होंने बताया कि उन्होंने यह बात इस बात के संदर्भ में कही थी कि दुष्कर्म समाज में एक 'महामारी' बन गया है।

स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @reallyswara
क्या हैं स्वरा के सवाल?
इसके बाद अभिनेत्री सवाल पूछा 'क्या हमें ऐसी फिल्म बनानी चाहिए, जिसमें यह संदेश जा रहा है कि एक औरत की शारीरिक पवित्रता उसकी जिंदगी से ज्यादा कीमती है? क्या हमें हमारी जो दुष्कर्म पीड़िया हैं, उन्हें यह संदेश देना चाहिए कि तुम्हारी जान ही चली जाती तो बेहतर था। क्या दुष्कर्म के बाद एक औरत की जिंदगी खत्म हो जाती है?

स्वरा ने दिया निर्भया का उदाहरण
स्वरा ने निर्भया को याद किया, जिसने अपनी आखिरी सांस तक छह आरोपियों से लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने यह कहकर अपनी बात खत्म की 'कभी औरतों की जीने की इच्छा को कम मत समझना।'
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट के कैप्शन में क्या है?
स्वरा ने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'मेरा वीडियो क्लिप वायरल हो गया है और उसका गलत और झूठा अनुवाद किया जा रहा है! मैंने कभी नहीं कहा कि रानी पद्मावती या सती होने वाली कोई भी औरत कायर थी। यह शर्मनाक है कि लोग बार-बार झूठे आरोप लगा रहे हैं और लोगों को भड़का रहे हैं। महिलाओं को दुष्कर्म के बाद भी जीने का हक है।'

'पद्मावत' का कलेक्शन
  • रिलीज से पहले ही फिल्म 'पद्मावत' विवादों में घिर गई थी। 
  • कुछ जगहों पर कथित ऐतिहासिक छेड़छाड़ को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए।
  • फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई। 
  • विरोध प्रदर्शनों के बाद फिल्म का नाम 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' कर दिया गया। 
  • इसके बावजूद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 
  • सैकनिल्क के अनुसार, इसने दुनिया भर में 585 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें