फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह के ये 10 फैशन लुक्स देख उड़ जाएंगे होश, कभी पिंक तो कभी गोल्डन अंदाज में छाए एक्टर; देखें तस्वीरें

Wed, 02 Sep 2026 07:13 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सिर्फ अपनी फिल्मों और दमदार एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। आइए नजर डालते हैं रणवीर सिंह के ऐसे ही 10 शानदार और यादगार लुक्स पर, जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

विज्ञापन
रणवीर सिंह के 10 सबसे हटके लुक्स  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर जब भी किसी इवेंट, अवॉर्ड शो या एयरपोर्ट पर नजर आते हैं, उनका लुक अक्सर चर्चा में आ जाता है। उनके बोल्ड, कलरफुल और जेंडर-फ्लूइड फैशन चॉइस को उनकी खास पहचान माना जाता है। यहां देखिए रणवीर के कुछ खास लुक्स। 

सिर से पैर तक पिंक लुक 

विज्ञापन

रणवीर का यह ऑल-पिंक लुक उनके सबसे ज्यादा चर्चा में रहे फैशन मोमेंट्स में से एक है। उन्होंने फ्यूशिया पिंक ब्लेजर, ढीली फिटिंग वाली पैंट, मैचिंग टॉप और पिंक स्नीकर्स पहने थे। इस लुक में उन्होंने दिखा दिया कि बोल्ड कलर को भी बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया जा सकता है।

लेयर्ड लुक में दिखा स्टाइल 

विज्ञापन

इस लुक में रणवीर ने पेस्टल पिंक ब्लेजर के साथ पर्पल स्वेटर और मिंट ग्रीन पैंट पहनी थी। इसके ऊपर उन्होंने हाउंड्सटूथ कोट कैरी किया। बड़े चश्मे और नेकलेस ने उनके लुक को और स्टाइलिश बना दिया।

व्हाइट लुक में दिखे बेहद क्लासी
रणवीर का यह ऑल-व्हाइट लुक उनके बाकी एक्सपेरिमेंटल आउटफिट्स से काफी अलग था। उन्होंने व्हाइट ब्लेजर और क्रॉप्ड पैंट के साथ स्लीवलेस टॉप और व्हाइट स्नीकर्स पहने थे। ब्लैक सनग्लासेस ने इस लुक में शानदार कॉन्ट्रास्ट जोड़ा।

फ्लोरल सिल्क सूट में दिखा अलग अंदाज
एयरपोर्ट पर रणवीर का यह फ्लोरल सिल्क सूट भी खूब चर्चा में रहा था। नेवी ब्लू सूट पर रेड फ्लोरल डिजाइन, मैचिंग शर्ट और लाल रंग के सनग्लासेस ने उनके लुक को काफी ग्लैमरस बना दिया था।


फिल्मों के पोस्टर वाला सूट
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2018 में रणवीर ने ऐसा सूट पहना था, जिसे देखकर हर किसी की नजर उन पर टिक गई थी। उनके पूरे सूट पर पुरानी बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर प्रिंट थे। इसमें ‘बाजीगर', 'अजूबा', 'घायल'’ और ‘राम लखन’ जैसी फिल्मों के पोस्टर शामिल थे।  

ब्लैक-गोल्ड लुक में दिखी रॉयल झलक
2019 के फिल्मफेयर अवार्ड्स में रणवीर ने ब्लैक और गोल्ड सूट में रेड कार्पेट पर एंट्री की थी। बड़े सनग्लासेस के साथ उनका यह लुक काफी रॉयल और ग्लैमरस नजर आया।

ब्लैक-व्हाइट ज्योमेट्रिक सूट
फिल्मफेयर अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर रणवीर ने एक बेहद अलग ब्लैक-व्हाइट ज्योमेट्रिक सूट पहना था। सफेद शर्ट और ब्लैक बो टाई के साथ इस पैटर्न वाले सूट ने उनके लुक को काफी स्टाइलिश बना दिया था।


पिंक और पेस्टल में रणवीर का एक्सपेरिमेंट
रणवीर ने एक बार हॉट पिंक प्रिंटेड शर्ट को लाइट पिंक पैंट और टीील रंग के प्रिंटेड मोकासिन के साथ पेयर किया था। यह लुक उनके कलरफुल और एक्सपेरिमेंटल फैशन की एक और मिसाल है।

रेट्रो लुक में अलग अंदाज
रणवीर की इन तस्वीरों में वह रेट्रो थीम वाले आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की पोल्का डॉट शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने सैटिन की मल्टीकलर ढीली पैंट पहनी है।

अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्टर ने मैचिंग कैप भी पहनी है। इतना ही नहीं, रणवीर ने इस आउटफिट के साथ पिंक कलर के पॉइंटेड-टो लेदर शूज भी पहने हैं। उनका पूरा लुक काफी कलरफुल और अलग नजर आ रहा है।

लग्जरी कैजुअल लुक में रणवीर सिंह 
रणवीर सिंह का यह कैजुअल लुक भी काफी स्टाइलिश नजर आया। उन्होंने ढीली मस्टर्ड कलर की शर्ट के साथ वाइड-लेग्ड गोल्डन पैंट पहनी थी। इसके साथ पॉइंटेड शूज, पेंडेंट चेन और वॉच ने उनके लुक को और शानदार बना दिया। रणवीर का यह अंदाज दिखाता है कि वह कैजुअल आउटफिट को भी अपने अलग स्टाइल में कैरी करना जानते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें