अभिनेत्री ने ट्रोल्स पर साधा निशाना
फिर उन्होंने अपने हर बयान का हिंदी में अनुवाद किया ताकि अपने फॉलोअर्स को ठीक-ठीक बता सकें कि उन्होंने क्या कहा था। ट्रोल्स पर पलटवार करते हुए स्वरा ने कहा कि अगर लोगों को भाषा समझ नहीं आती है, तो उन्हें पूछना चाहिए कि उन्होंने असल में क्या कहा था, न कि झूठे दावे फैलाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'जो लोग मुझे गालियां देना चाहते हैं, दीजिए लेकिन सही चीज पर दीजिए।'
स्वरा ने समझाई अपनी बात
अपनी पहली बात को साफ करते हुए स्वरा ने कहा कि 'पद्मावत' का क्लाइमेक्स देखते हुए उन्हें लगा 'भगवान न करे अगर मैं दुष्कर्म पीड़िता होती, तो मुझे डरपोक जैसा महसूस होता कि मैंने खुद को नहीं मारा।' उन्होंने बताया कि उन्होंने यह बात इस बात के संदर्भ में कही थी कि दुष्कर्म समाज में एक 'महामारी' बन गया है।
पोस्ट के कैप्शन में क्या है?
स्वरा ने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'मेरा वीडियो क्लिप वायरल हो गया है और उसका गलत और झूठा अनुवाद किया जा रहा है! मैंने कभी नहीं कहा कि रानी पद्मावती या सती होने वाली कोई भी औरत कायर थी। यह शर्मनाक है कि लोग बार-बार झूठे आरोप लगा रहे हैं और लोगों को भड़का रहे हैं। महिलाओं को दुष्कर्म के बाद भी जीने का हक है।'
'पद्मावत' का कलेक्शन
- रिलीज से पहले ही फिल्म 'पद्मावत' विवादों में घिर गई थी।
- कुछ जगहों पर कथित ऐतिहासिक छेड़छाड़ को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए।
- फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई।
- विरोध प्रदर्शनों के बाद फिल्म का नाम 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' कर दिया गया।
- इसके बावजूद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
- सैकनिल्क के अनुसार, इसने दुनिया भर में 585 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।