स्वरा भास्कर का कहना है कि वह रोमांटिक फिल्म करने के लिए बेहद उत्सुक हैं लेकिन स्विट्जरलैंड की वादियों में बनने वाली फिल्में अब नहीं बनतीं। उन्हें ऐसे में लगता है कि बॉलीवुड पहुंचने में उनको 20 साल की देरी हो गई। अभिनेत्री ने कहाअब भी कई चीजें हैं जो मैं करना चाहती हूं। मेरा मानना है कि एक कलाकार के तौर पर आप कभी भी संतुष्ट नहीं हो सकते क्योंकि संतुष्टि का मतलब है।
एक कलाकार का मर जाना। मुझे संतुष्ट नहीं होना है और आशा है कि मेरी अकांक्षाएं हमेशा असंतुष्ट रहें। निल बटे सन्नाटाए अनारकली ऑफ आरा और वीरे दी वेडिंग में काम करने वालीं स्वरा का कहना है बॉलीवुड में मुझे नौ साल हो गए हैं और अब तक निभाए जाने वाले अपने किरदारों के लिए मैं स्वयं को बेहद भाग्यशाली मानती हूं। स्वरा मानती हैं कि वह खुद को मिलने वाले किरदारों पर नियंत्रण नहीं कर सकती हैं लेकिन उनके किरदारों के चयन पर उनका नियंत्रण है और इसीलिए वह बेहद सावधानी से अपने लिए किरदारों का चयन करती हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार होने के बारे में स्वरा ने कहा शुरुआत में इससे मैं काफी प्रभावित होती थी। मुझे काफी दुख भी होता था। किसी प्रकार के अन्याय का एहसास होता था। बाद में मुझे यह समझ आया कि जीवन यही है। मुझे इसकी आदत हो गई है। अभिनेत्री ने यह भी कहा सोशल मीडिया एक वास्तविक सार्वजनिक क्षेत्र है और अन्य किसी सार्वजनिक क्षेत्र की तरह यहां भी नागरिक आचरण लागू होना चाहिए।