फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर ने विवेक अग्निहोत्री पर साधा निशाना, कहा-बेहद जहरीला और कट्टर..

Fri, 24 Feb 2023 10:47 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फैक्ट चेकर जर्नलिस्ट मोहम्मद जुबैर पर विवेक अग्निहोत्री ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसको लेकर अब स्वरा भास्कर ने विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
Swara Bhaskar-Vivek Agnihotri - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के कारण काफी ज्यादा चर्चा में रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। हालांकि कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था। इस फिल्म की रिलीज के बाद से कोई न कोई तंज विवेक अग्निहोत्री को लेकर सामने आता रहा है। वहीं, हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने एक फैक्ट चेकर पत्रकार के लिए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था कि वह बुरी तरह से ट्रोल हो गए थे।  इसको लेकर अब स्वरा भास्कर का भी बयान आया है। एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन

Swara Bhaskar-Vivek Agnihotri - फोटो : social media
स्वरा ने विवेक को लेकर किया ट्वीट
स्वरा भास्कर ने विवेक अग्निहोत्री को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, 'विवेक अग्निहोत्री के लिए नाम लेना, अभद्र भाषा का इस्तेमाल, सार्वजनिक मंचों पर मुस्लिम नागरिकों पर केवल इसलिए आरोप लगाना, क्योंकि वे मुस्लिम हैं, इस बात का एक बहुत बड़ा उदाहरण है 'न्यू इंडिया कितना जहरीला, कट्टर और बहुसंख्यक हो गया है।
 

Vivek Agnihotri - फोटो : social media
फेक्ट चेकर जर्नलिस्ट ने विवेक पर कसा तंज
आपको बता दें कि हाल ही में विवेक अग्निहोत्रा और फैक्ट चेकर जर्नलिस्ट मोहम्मद जुबैर के बीच बहस बाजी हुई थी। जिसके बाद स्वरा भास्कर का यह बयान सामने आया है। विवेक और मोहम्मद जुबैर के बीच बहस द कश्मीर फाइल्स को लेकर शुरू हुई थी। दरअसल विवेक अग्निहोत्री को उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। जिसके बाद हाल ही में जुबैर ने विवेक अग्निहोत्री पर तंज कसते हुए कहा था कि यह वो सम्मान नहीं है जो आप समझ रहे हैं। ये उस सम्मान जैसा है, जो विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स से मिलता हुआ है। 

Stars Accident: जब शूटिंग के दौरान सेलेब्स हुए हादसों का शिकार, कोई हुआ बुरी तरह घायल तो किसी की बची जान
विज्ञापन

Vivek Agnihotri - फोटो : social media
विवेक ने जर्नलिस्ट को कही ऐसी बात
मोहम्मद जुबैर के इस कमेंट के बाद विवेक अग्निहोत्री काफी ज्यादा भड़क गए थे। उन्होंने भी अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लेते हुए जर्नलिस्ट पर निशाना साधा और कहा कि मैं फैक्ट चेकर्स को नापसंद नहीं करता हूं। लेकिन मुझे बहुत गुस्सा आता है जब कोई पंक्चर रिपेयर करने वाला खुद को फैक्ट चेकर बताता है। उन्होंने आगे लिखा आप कुछ भी नहीं है महज एक जेहादी दलाल हैं और मैं ठीक तरीके से जानता हूं  कि आप जैसे लोगों के पीछे कौन है। विवेक ने आगे लिखा हर एक जिहादी का दिन आता है और आपका भी दिन जरूर आएगा। विवेक अग्निहोत्री के इस पोस्ट के बाद से लगातार कमेंट आ रहे हैं। यहां तक कि ज्यादातर लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। 

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- मुगलों ने बुरा किया तो गिरा दो लाल किला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें