फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर के घर कोरोना वायरस ने दी दस्तक, मां और कुक हुए कोविड-19 संक्रमित

Mon, 19 Apr 2021 02:34 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
विज्ञापन

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन नए कोरोना मरीजों और कोविड से मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दहशत पैदा कर रही है। कई राज्यों में कर्फ्यू लग गया है, तो वहीं महाराष्ट्र में 15 दिन का मिनी लॉकडाउन जारी है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। दरअसल, स्वरा की मां और कुक दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन

स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
 उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'कोरोना वायरस हमारे घर में घुस गया है। मेरी मां और हमारी कुक दोनो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। हम सभी दिल्ली वाले घर में अलग-अलग आइसोलेट हो गए हैं।'  स्वरा के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उनकी मां की सलामती की दुआ की है। 

विज्ञापन

swara bhaskar - फोटो : Social Media
उन्होंने ट्वीट कर लोगों से घर पर रहने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'सभी डबल मास्क पहनें और घर में रहें।" इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी मां और कुक की सलामती की दुआ मांग रहे हैं।बता दें कि शनिवार को बॉलीवुड के चार एक्टर वायरस से संक्रमित हो गए। नील नितिन मुकेश और अर्जुन रामपाल वायरस के टेस्ट में संक्रमित पाए गए। सभी ने अब खुद को क्वारंटीन कर लिया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें