स्वप्निल जोशी की बात सुनकर हंसने लगे दर्शक
स्वप्निल जोशी बोल ही रहे थे कि बच्चा फिर से रोने लगा। तब स्वप्निल जोशी ने कहा, ‘प्यारे छोटे बच्चे तुम्हें भी नाटक देखना पसंद है, है ना?’ एक्टर की यह बात सुनकर पूरे थिएटर में जोरदार हंसी गूंज उठी। इस तरह स्वप्निल जोशी ने एक मुश्किल कंडीशन को बड़े ही अच्छे से संभाल लिया।
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी स्वप्निल जोशी को सराहा
जब स्वप्निल जोशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस, यूजर्स ने उन्हें खूब सराहा। उनकी जमकर तारीफ की कि कैसे उन्होंने एक मुश्किल कंडीशन को संभाल लिया। कुछ लोगों ने इसलिए भी एक्टर को सराहा क्योंकि बच्चे के माता-पिता को उन्होंने पूरा सम्मान दिया।