फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo पर बोलीं ऋतिक रोशन की पत्नी, कहा- 'सोशल मीडिया का किया जा रहा गलत इस्तेमाल'

Mon, 15 Oct 2018 10:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुजैन खान
विज्ञापन

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म सुपर 30 के डायरेक्टर विकास बहल पर #MeToo मूवमेंट के तहत यौन शोषण का आरोप लगा है। इसके बाद माना जा रहा है ऋतिक की इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। मामला तूल पकड़ने के बाद ऋतिक ने कहा कि अगर कोई वाकई दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। वहीं इस मामले में कंगना रनौत ने भी विकास बहल के खिलाफ बोला था कि फिल्म के सेट पर उनका व्यवहार अजीब होता है। वो जबरन करीब आने की कोशिश करते थे।

विज्ञापन


अब #MeToo मामले में ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान ने कहा कि 'लोगों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल सही रूप में करना चाहिए। मैं इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन मुझे लगता है कि बहुत से आरोप झूठे हैं। सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना चाहिए। बिना किसी सबूत के आधार पर ऐसे किसी पर आरोप नहीं लगा सकते।'

बता दें कि ऋतिक रोशन की सुपर 30 अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसी दिन कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका भी रिलीज होगी। इससे पहले खबर थी कि विकास को इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। यही नहीं फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने फिल्म के क्रेडिट से उनका नाम हटा दिया है हालांकि अभी तक सुपर 30 को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें