रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच शादी की अफवाहें हर दिन अलग-अलग रंग लेती रहती हैं। लंबे समय तक अपने अफेयर पर चुप रहने के बाद अब रणबीर ने अपना मुंह खोला है।
प्यार में थोड़ी बहुत तो तकरार होती ही है। रणबीर कपूर और कैटरीना का प्यार भी इस लिहाज से दूसरों से अलग नहीं है। रणबीर बीते रविवार को ही श्रीलंका से मुंबई लौटे थे। जबकि कैटरीना इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही हैं, सो खाली हैं।
स्पेन में बिकनी पहनी कैटरीना और रणबीर की समुद्र तय पर खींची गई तस्वीरों के बाद एक बार फिर मीडिया में दोनों की साथ-साथ तस्वीरें आई हैं, जिनमें बृहस्पतिवार को कैटरीना रणबीर के पाली हिल स्थित बंगले से बाहर निकलती दिख रही हैं।
सुबह के समय ली गई इन तस्वीरों में कैटरीना बिना मेक-अप के हैं और रणबीर बनियान पहने हुए हैं। तस्वीरें दोनों के बारे में काफी कुछ बयान कर रही हैं। लेकिन सबसे खास बात जो इनमें दिख रही है, वह यह कि किसी बात पर रणबीर कैटरीना से चिढ़े हुए हैं।
कैटरीना बिना रणबीर को देखे, उनसे कुछ कहते हुए कार का दरवाजा खोल रही हैं। तस्वीरों से इतना तो साफ हो जाता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। किसी बात पर उनका मूड खराब है। वह क्या बात हो सकती है, यह दोनों में से ही कोई बता सकता है। लेकिन यहां फिलहाल दोनों के बारे में इतनी ही बात काफी है।