फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita-Lalit Modi: सुष और ललित ने बदले ट्विटर यूजर्स के जज्बात, मीम्स शेयर कर बोले- रूप की रानी, चोरों का राजा

Sat, 16 Jul 2022 10:29 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुष्मिता सेन और ललित मोदी की रिलेशनशिप की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब आ गया है। लोग तरह-तरह के मीम्स बनाकर वायरल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। जब से ललित मोदी ने अभिनेत्री के साथ अपने अफेयर की खबर बताई है, तभी से सोशल मीडिया पर फनी जोक्स की बाढ़ आ गई है। कपल की तस्वीरों के साथ ही उन पर बने मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। कुछ मीम्स तो ऐसे हैं, जिन्हें पढ़कर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

विज्ञापन

ललित मोदी ने 14 जुलाई को ट्विटर पर सुष्मिता के साथ तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। तभी से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर खूब मीम्स वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग तो दोनों को साथ देखकर 'रूप की रानी, चोरों का राजा' कह रहे हैं। तो पढ़िए उन पर बनाए गए ये मजेदार मीम्स...
  • प्रीति जिंटा, जूही चावला ने IPL की सिर्फ एक टीम खरीदी थी, मोहतरमा ने तो IPL का फाउंडर...
  • मिस इंडिया यूनिवर्स+ मिसिंग इंडिया = मिस्ट्री ऑफ इंडिया 
  • एक ने रोहमन शॉल की फोटो लगाकर लिखा- 'एक दम से वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए, जिंदगी बदल दी'

ललित और सुष्मिता की तस्वीरों को शेयर कर 90 के दशक के लड़कों का दुख दिखाया गया है, तो कुछ लोगों ने जिम वाले लड़कों का मजाक बनाते हुए लिखा, 'उन लड़कों के लिए दो मिनट का मौन, जो 2-3 घंटे जिम में बिताते हैं।' 



 
 
विज्ञापन

इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स मोदी के भी रिएक्शन के भी मीम्स बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा पंचायत के बनराकस और विनोद को लेकर भी खूब मीम्स बनाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें