बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। जी हां, जब गुरुवार को ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते का एलान किया, तब सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। एक तरफ जहां बॉलीवुड सेलेब्स ललित मोदी की इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ यूजर्स सुष्मिता की चुप्पी पर सवाल खड़े कर रहे थे। वहीं अब ललित मोदी की पोस्ट के तकरीबन 21 घंटे बाद सुष्मिता सेन ने रिएक्ट किया है।