सुष्मिता ने कहा कि यह एक मुश्किल समय था, जो पार हो गया। हालांकि, इस चीज से उन्हें डर नहीं लगता। फैंस को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि बहुत सारे युवा दिल के दौरे से बचे नहीं हैं, इसलिए खुद की जांच करते रहना बहुत जरूरी है। महिलाओं को यह समझने की जरूरत है कि हार्ट अटैक गंभीर समस्या है। साथ ही इससे डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। जब आपको जीवन का एक नया सबक मिलता है तो आप इसका सम्मान करते हैं और सावधान रहते हैं, तभी आप व्यायाम करना सीखते हैं। अपनी इच्छा को और भी मजबूत करते हैं।
Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 के निर्देशक से फैंस नाखुश, बोले- बासी कॉमेडी परोसने वाले फरहाद सामजी को हटाओ
इसके साथ ही सुष्मिता ने अपने दोस्तों और फैंस को भी शुभकामनाएं और फूल भेजने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह इस प्यार से अभिभूत हैं। फैंस और दोस्तों के भेजे गए फूल से अब उनका घर ईडन के बगीचे जैसा दिखता है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने जल्द काम पर वापस आने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि अब वह सेट पर वापस आने और दर्शकों को 'आर्या' का तीसरा सीजन देने का इंतजार नहीं कर सकती हैं। एक बार जब उन्हें अपने डॉक्टरों से मंजूरी मिल जाएगी तो वह 'आर्या' को पूरा करने के लिए जयपुर रवाना हो जाएंगी।
Hrithik-Saba: सबा आजाद के साथ नवंबर में शादी करने वाले हैं ऋतिक रोशन! पिता राकेश ने बताया सच