फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita-Lalit Modi: सुष्मिता ही नहीं इन एक्ट्रेसेस का भी अमीर बिजनेसमैन के लिए धड़का दिल, शादी के लिए मारी करियर को लात

Tue, 19 Jul 2022 06:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शिल्पा शेट्टी, सुष्मिता सेन, ललित मोदी, जूही चावला - फोटो : social media
देश की पहली मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ देश के त्योहार कहे जाने वाले आईपीएल के जनक ललित मोदी का रिश्तें इन दिनों हर तरफ चर्चा बटोर रहा है। आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी के साथ सुष्मिता सेन की वायरल तस्वीरों ने सबको हैरान कर दिया है। ललित ने तो साफ तौर पर सुष्मिता के साथ रिश्ते पर मुहर लगाते हुए कह दिया है कि वह दोनों डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन अभिनेत्री ने अभी तक अपने रिश्ते को कबूल करते हुए कोई बयान जारी नहीं किया है। हर तरफ इस समय सुष्मिता को पैसों से प्यार करने वाली कहकर बुलाया जा रहा है, जो उन्हें कतई पसंद नहीं आ रहा। लेकिन आपको याद दिला दें कि सुष्मिता पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्होंने एक बिजनेसमैन से दिल लगाया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अमीर बिजनेसमैन से प्यार किया और शादी भी की। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है... 
विज्ञापन

2 of 7
juhi chawla, jay mehta - फोटो : social media
जूही चावला
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक जूही चावला ने भी बिजनेसमैन से इश्क फरमाया था। उन्होंने मेहता ग्रुप के मालिक, बिजनेसमैन जय मेहता से दिसंबर 1995 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और समझा। बता दें कि जय मेहता की यह दूसरी शादी है और वह करीब 254 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है।
विज्ञापन

3 of 7
असिन
असिन
बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री असिन अब फिल्मी पर्दे से दूर अपना जीवन सुकून से बिता रही हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है, जिनमें आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है। लेकिन असिन ने अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कहकर माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर राहुल शर्मा से 19 जनवरी 2016 में शादी की थी। बता दें कि दोनों ने शादी से पहले कुछ एक-दूसरे को डेट भी किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल के पास करीब 1460 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

4 of 7
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी
बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रानी मुखर्जी को उनका प्यार यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा में मिला। दोनों ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में गुपचुप शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। बात आदित्य की प्रॉपर्टी की करें तो वो 6500 करोड़ रुपए है।

विज्ञापन

5 of 7
अमृता अरोड़ा - फोटो : Instagram
अमृता अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा की बहन और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने भी बिजनेसमैन शकील लड़क लव मैरिज की थी। इन दोनों की शादी भी खूब चर्चाओं में रही थीं क्योंकि दोनों के धर्म अलग होने के साथ-साथ दोनों की उम्र में भी फासला था। काफी चर्चाओं के बाद दोनों ने 4 मार्च 2009 के शादी कर ली थी। बता दें कि यह शकील की दूसरी शादी थी। वह करीब 87 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है।
विज्ञापन

6 of 7
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी 
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने प्यार में धोखा खाया था। वह अक्षय कुमार से बहुत प्यार करती थीं, लेकिन अभिनेता ने ट्विंकल खन्ना को अपना हमसफर चुना था। इसके बाद शिल्पा को बिजनेसमैन राज कुंद्रा का साथ मिला। राज ने शिल्पा की ब्रांड प्रमोशन में मदद की और इसी दौरान दोनों करीब आए। फिर कुछ साल दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और 22 नवंबर, 2009 में शादी की। राज कुंद्रा की प्रॉपर्टी की बात करें तो कथित तौर पर उनके पास करीब 4000 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आयशा टाकिया, फरहान आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
आयशा टाकिया
एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर आयशा टाकिया ने पॉलिटिशियन अबू आजमी के बेटे और होटल बिजनेजमैन फरहान आजमी से 1 मार्च 2009 को शादी की थी। फरहान के मुंबई और गोवा में कई रेस्टोरेंट चलते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान के पास करीब 72 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें