फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का असर: मुंबई में सहायक कलाकारों को मदद मिलनी शुरू, ऋतिक रोशन के साथ आने से उत्साह दूना

Wed, 15 Apr 2020 06:59 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
विज्ञापन

लॉकडाउन 2.0 के शुरू होने के पहले ही दिन मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म इंडस्ट्री के सहायक कलाकारों की मदद के लिए आगे आकर लोगों के दिल खुश कर दिए हैं। बहुत ही गुपचुप तरीके से की गई इस मदद को लेकर ऋतिक ने किसी तरह का बयान जारी करने से भी अपने स्टाफ को मना किया है। लेकिन, फिल्म कलाकारों की संस्था सिनटा के महासचिव सुशांत सिंह ने इस सहायता के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

विज्ञापन


सिने और टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी सिनटा ने लॉक डाउन के पहले दिन से ही अपने साथी कलाकारों की मदद का अभियान शुरू कर रखा है। ओशिवारा से लेकर आदर्श नगर, लोखंडवाला, चार बंगला, सात बंगला, यारी रोड, पंच रोड, और आगे आराम नगर से लेकर यारी रोड, वर्सोवा और मंदिर-मस्जिद मोड़ तक हजारों कलाकारों सिनटा ने राशन पहुंचाया है। और, ये मदद मुंबई से बाहर नायगांव, नालासोपारा और दूसरे इलाकों तक पहुंचाने की कोशिश भी की।

विज्ञापन

ऋतिक रोशन और सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अमर उजाला ने इस बारे में तमाम कलाकारों से बात करके उनका दर्द समझा और इस बारे में सिनटा के पदाधिकारियों से भी संपर्क किया। इन कोशिशों के साथ ही जरूरतमंद कलाकरों के खातों में अहेतुक आर्थिक सहायता पहुंचाने का काम तेज हुआ और तमाम बड़े कलाकारों ने भी सिनटा की इस नेक काम के लिए मदद करनी शुरू की। सिनटा के महासचिव अमित बहल ने इस बारे में सभी संभव कोशिशें की जानी की जानकारी भी दी थी। तब जावेद अख्तर, शबाना आजमी आदि के नाम इस आर्थिक सहायता के लिए सामने आए। लेकिन, इस अभियान में जुड़ने के लिए ऋतिक रोशन के साथ आते ही इस मिशन में लगे कोरोना योद्धाओं का जोश दूना हो गया।

सिनटा के महासचिव सुशांत सिंह ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म लक्ष्य में काम किया था। उसी फिल्म के एक गाने की लाइनें और ऋतिक रोशन के साथ का अपना एक फोटो ट्विटर पर साझा करते हुए सुशांत ने इस मुहिम में ऋतिक के जुड़ने का स्वागत किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें