आज इंस्टाग्राम पर होने जा रही इस संगत के दौरान एक साथ तीन खूबसूरत सुंदरियां होंगी। ये तीनों सामाजिक मुद्दों के बारे में काफी मुखर रही हैं और शिक्षा, मासिक धर्म, स्वच्छता, भेदभाव, जातिवाद आदि को लेकर अपनी क्षमता के अनुसार काम करती हैं।
महामारी से लड़ने के लिए दुनिया को एकजुट करने की आवश्यकता के बारे में बताते हुए मानुषी कहती हैं, ''हम जिस कष्ट में भारत के लोगों को देख रहे हैं, वैसी ही हालत दुनिया के हर देश में है। मैं और मैक्सिको और प्यूर्टो रिको मेरी सहेलियां उसी पर बात करेंगी। हम एक दुनिया हैं और हम सामूहिक रूप से लड़ सकते हैं और ठीक हो सकते हैं। इस प्रयास का इरादा यही है।"
मानुषी को इससे पहले ही हरियाणा राज्य सरकार और यूनिसेफ इंडिया ने देश के लोगों में अधिक से अधिक जागरूकता लाने के लिए अपने साथ जोड़ा हुआ है।
मुंबई में जमा हुए हजारों मजदूर को देख आया मल्लिका शेरावत का रिएक्शन, पूछा- क्या इन गरीब लोगों की गलती है?