फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वही सादगी, वही मासूमियत…सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल ने मचाया तहलका, फैंस बोले- ‘सच में लौट आए SSR!’

Sun, 17 May 2026 08:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushant Singh Rajput: हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत वापस लौट आए हैं। 

विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में उनकी यादें अब भी जिंदा हैं। उनकी फिल्में, मुस्कान और शानदार एक्टिंग आज भी लोगों को भावुक कर देती हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा लड़का वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

इस लड़के ने मचाया तहलका

विज्ञापन

दरअसल, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक का लुक काफी हद तक सुशांत सिंह राजपूत से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। उसके बाल, मुस्कान और आंखें देखकर फैंस को दिवंगत एक्टर की याद आ गई।

इस लड़के का नाम अयान बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.95 लाख फॉलोअर्स हैं। अयान अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करतें हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

फैंस बोले- ये तो सुशांत की कार्बन कॉपी है
अयान की तस्वीरें और वीडियोज देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने उसे सुशांत सिंह राजपूत की ‘कार्बन कॉपी’ और ‘जेरॉक्स कॉपी’ तक बता दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘वेलकम बैक सुशांत सर।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘बिल्कुल सुशांत सिंह राजपूत जैसे दिखते हैं।’ कई फैंस ने यह भी कहा कि अयान को एक बार सुशांत के परिवार से जरूर मिलना चाहिए।

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी से बॉलीवुड तक बनाया था खास मुकाम
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और ‘पवित्र रिश्ता’ में मानव के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और ‘काई पो छे’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें- चहल के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बीच आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी, क्रिकेटर को अनफॉलो करने पर कही बड़ी बात

14 जून 2020 को उनकी अचानक मौत की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया था। हालांकि आज भी उनके फैंस उन्हें उतना ही प्यार करते हैं और उनकी यादें सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती रहती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें