फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब संजय लीला भंसाली से माफी मांगने लगी सुशांत की Ex गर्लफ्रेंड, आखिर क्या है वजह

Mon, 19 Mar 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ankita lokhande
इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अंकिता लोखंडे लगातार खबरों में बनी हुई हैं। फिल्म मणिकर्णिका के जरिए वह बॉलीवुड में कदम रखेंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने संजय लीला भंसाली के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं उम्मीद करती हूं मेरी गलती के लिए संजय सर मुझे माफ कर दे। अब आप सोच रहे होंगे अंकिता किस गलती कीबात कर रही हैं... चलिए बताते है आपको उन्होंने ऐसा क्या किया जो उन्हें माफी मांगनी पड़ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
ankita lokhande
दरअसल अंकिता को सबसे पहले संजय लीला भंसली ने 'पद्मावत' में एक रोल ऑफर किया था। लेकिन अंकिता ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था और अब उन्हें इस बात का अहसास हो रहा है कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती कर दी।
विज्ञापन

3 of 4
ankita lokhande
इंटरव्यू के दौरान अंकिता ने बताया कि संजय सर के साथ काम करने को मना करना मेरी बेवकूफी है। मैं हमेशा उनके साथ काम करना चाहती हूं। जब उनसे पूछा गया कि फिल्म को मना करने के पीछे आखिर क्या वजह थी? अंकिता ने कहा कि मैं उस वक्त काम के लिए मेंटली तैयार नहीं थी। मैं काम से ब्रेक लेना चाहती थी। उम्मीद करूंगी कि सर मुझे माफ करेंगे और जल्द किसी रोल के लिए दोबारा बुलाएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
Ankita Lokhande
हाल ही में अंकिता की अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' से उनका पहला लुक सामने आया है। जिसमें उन्होंने लाल और हरे रंग की साड़ी महाराष्ट्रियन स्टाइल में पहनी है।  झलकारी बाई के किरदार में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है। यह मूवी 3 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें