फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रूप में दिखे सुशांत सिंह राजपूत, बहन श्वेता ने शेयर की एआई से बनी तस्वीरें, यूजर ने लिखा, 'श्री राम के..'

Tue, 07 Apr 2026 08:08 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sushant Singh Rajput As Ram: हाल ही में फिल्म 'रामायण' का टीजर जारी किया गया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की जगह यूजर्स ने राम के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत की एआई से बनी तस्वीरें शेयर कीं। जिसे लेकर सुशांत की बहन ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत  - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के टीजर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का पहला लुक सामने आया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भगवान राम के किरदार के लिए दूसरे अभिनेताओं की एआई से बनी तस्वीरें भी शेयर कीं। जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की एआई से बनी तस्वीर भी शामिल है। जिसे लेकर सुशांत की बहन ने अपनी राय पेश की है।

विज्ञापन

श्वेता सिंह कीर्ति का पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत भाई सुशांत की AI से बनी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्हें भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। श्वेता ने लिखा कि आज का कोई भी अभिनेता भगवान राम का किरदार जितनी अच्छी तरह निभा सकता था, उतना सुशांत निभा सकते थे।

सुशांत को राम के रूप में देखकर इमोशनल हुईं श्वेता
श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'भाई को राम के रूप में देखकर बहुत भावनाएं उमड़ती हैं। क्योंकि राम  सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि मर्यादा, करुणा, साहस, सत्य और पवित्र प्रेम के प्रतीक हैं। उन्होंने पिता के वादे और पत्नी के साथ किए वादे को निभाने के लिए सारे सुख त्याग दिए और वनवास में रहकर तपस्या की। भाई सुशांत की आंखों में मासूमियत और चेहरे पर गरिमा देखकर लगता है कि वह राम का किरदार बहुत खूबसूरती से निभा सकते थे। उन्हें हमेशा याद रखेंगे।'

यूजर्स की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने श्वेता की पोस्ट की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'सुशांत की शख्सियत इतनी बड़ी थी कि छह साल बाद भी लोग उनकी AI तस्वीरों की तारीफ कर रहे हैं।' दूसरे ने लिखा, 'अगर सुशांत आज होते तो वह राम जी का रोल बखूबी निभाते।' सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए थे। कथित तौर पर बाद में जांच में उनकी मौत आत्महत्या से हुई बताई गई। एक और यूजर ने लिखा, 'उन्होंने श्री राम की भूमिका को बखूबी निभाया होता।'
श्वेता ने सुशांत को सपोर्ट करने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण' 
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसमें साई पल्लवी, सनी देओल, यश और रवि दुबे जैसे कलाकार हैं। संगीत एआर रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है। 'रामायण' का पहला भाग इस साल 2026 में दिवाली के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। जबकि इस फिल्म का दूसरा भाग 2027 दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें