फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद नेशनल अवॉर्ड के लिए तैयार हैं आदित्य धर, सोशल मीडिया पर सरेआम कही ये बात

Tue, 07 Apr 2026 07:52 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aditya Dhar On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच अब आदित्य धर के हौसले काफी बुलंद हैं। इस बीच अब आदित्य धर का कहना है कि वो नेशनल अवॉर्ड के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
धुरंधर 2 के निर्देशक आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं। फिल्म की इस सफलता से आदित्य धर समेत फिल्म से जुड़ी पूरी कास्ट काफी खुश है। फिल्म को फैंस से लेकर सेलेब्स तक लगातार सराह रहे हैं। अब इस सफलता से उत्साहित निर्देशक आदित्य धर का कहना है कि वो फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड के लिए हमेशा तैयार हैं।

‘धुरंधर 2’ फेम एक्टर की भतीजी ने की फिल्म की सराहना

विज्ञापन

‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लगातार सराहना मिल रही है। इसी क्रम में फिल्म में नजर आए अभिनेता राज जुत्शी की भतीजी संक्षिता ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की। आदित्य धर को टैग करते हुए संक्षिता ने फिल्म की सोशल मीडिया पर समीक्षा की।

उन्होंने लिखा, ‘क्या असाधारण फिल्म है। पहली फिल्म से ऊंची अपेक्षाओं को देखते हुए सीक्वल बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन धुरंधर 2 ने वास्तव में उन सभी उम्मीदों को पार कर दिया है। आदित्य धर आपने जो शानदार लीगेसी बनाई है, उसके लिए आप वाकई में नेशनल अवॉर्ड जीतने के हकदार हैं।’ अपने चाचा की तारीफ करते हुए संक्षिता ने कहा, ‘चाचा! आपको फिर से स्क्रीन पर देखना बहुत अच्छा लगा।’

आदित्य धर ने दिया ये जवाब

विज्ञापन

संक्षिता के इस पोस्ट का ही जवाब देते हुए आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिप्लाय किया। इसमें उन्होंने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ री-शेयर करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए हमेशा तैयार हूं!’



अभिनेता राज जुत्शी ने ‘धुरंधर 2’ में लेफ्टिनेंट जनरल शमशाद हसन का किरदार निभाया है, जो आईएसआई के महानिदेशक और मुख्य विलेन में से एक हैं। पाकिस्तान की सैन्य खुफिया एजेंसी के प्रमुख के रूप में उनका यह किरदार फिल्म के संघर्ष को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ग्लोबली ब्लॉकबस्टर साबित हुई ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। सिनेमाघरों में 19 दिनों के भीतर इसने वैश्विक स्तर पर 1600 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर ली है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 1,225.72 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें