सुशांत सिंह राजपूत का स्कल्पचर और बिनय कुमार मिस्त्री
- फोटो : Binay kumar Mistry
सुशांत के एक ऐसे ही फैन हैं बिनय कुमार मिस्त्री, जिन्हें उनके दोस्त और परिजन राज के नाम से भी जानते हैं। दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले राज ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा, 'मुझे शुरू से ही सुशांत सर काफी पसंद थे। ऐसे में जब उनकी मौत की खबर सामने आई तो पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ क्योंकि कई बार सेलेब्स की फेक डेथ न्यूज वायरल हो चुकी हैं। लेकिन दिल तब टूट गया जब ये खबर फेक नहीं निकली। इसके बाद कुछ वक्त पहले सुशांत सर की आखिरी फिल्म दिल बेचारा देखी। फिल्म देखने के बाद एक बार फिर से दिल टूट गया। फिल्म को देखने के बाद सर को ज्यादा मिस करने लगा। फिर सोचा कि मैं एक आर्टिस्ट हूं, तो उनको अपनी कला के दम पर ट्रिब्यूट दूंगा।'
सुशांत सिंह राजपूत का स्कल्पचर और बिनय कुमार मिस्त्री
- फोटो : Binay kumar Mistry
बातचीत में राज आगे कहते हैं, 'करीब एक महीने तक हर रात को मैंने सुशांत सर के स्कल्पचर को बनाने में मेहनत की। दिन में अपना रोजमर्रा का काम करता और रात में डिनर करके दो- तीन बजे तक स्कल्पचर बनाता। सुशांत सर के चेहरे को समझने के लिए उनके कई फोटोज देखे, वीडियोज देखे। वहीं स्कल्पचर से पहले उनकी कुछ पेटिंग्स भी बनाईं मैंने, जो मेरे कमरे में टंगी हैं और मुझे हर दिन याद दिलाती हैं कि मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। क्योंकि सुशांत सर भी एक छोटे से गांव से ही थे और अपने दम पर उन्होंने खुद के लिए एक बड़ा मुकाम हासिल किया था।' राज के अलावा उनके पिता श्रीराम प्रवेश मिस्त्री ने भी अमर उजाला से बातचीत की और कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वो हर तरह से बेटे का समर्थन करते हैं और इस कला को निखारने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वहीं सुशांत की मौत पर उन्होंने भी दुख जाहिर करते हुए न्याय की मांग की।
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
गौरतलब है कि सुशांत केस में हर दिन किसी न किसी नए खुलासे से ये गुत्थी उलझती जा रही है। 14 जून 2020 को सुशांत का शव बांद्रा स्थित उनके फ्लैट पर मिला था। सुशांत की मौत की जांच शुरू में मुंबई पुलिस ने की और इस मामले को आत्महत्या करार दे दिया, लेकिन दिवंगत अभिनेता के पिता की एफआईआर के बाद इस केस में कई मोड़ देखने को मिले और शक के घेरे में सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आ गईं। सोशल मीडिया सहित सितारों और नेताओं का एक बड़ा तबका रिया को न सिर्फ आरोपी बल्कि दोषी करार दे चुका है। हालांकि दूसरी ओर एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो रिया के पक्ष में बात करते हुए उन्हें निर्दोष बता रहा है। फिलहाल इस केस की जांच जारी है।