फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि,आज हो सकता है अंतिम संस्कार

Mon, 15 Jun 2020 06:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड - फोटो : social media
फिल्म एम एस धोनी के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर सुशांत के नौकर और उनके पड़ोसियों से पूछताछ की। उनके इस कदम से बॉलीवुड सदमे में हैं। कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर आत्महत्या की बात सामने आई है। वहीं, डॉक्टरों ने उनके ऑर्गन्स को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है। यहां जांच की जाएगी कि उनके ऑर्गन्स में किसी तरह का जहर या ड्रग्स तो नहीं है। मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस जोन 9 डीसीपी अभिषेक त्रिमुखी ने कहा कि उन्हें सुशांत के कमरे से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभी कुछ दिन पहले ही अपनी पूर्व मैनेजर की मौत की खबर सुनकर अभिनेता भावुक हो गए थे। सुशांत ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'यह बेहद दुखद खबर है। मैं दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान दिशा की आत्मा को शांति प्रदान करे।' 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत ने बतौर एक्टर अपना करियर टेलीविजन की दुनिया से शुरू किया था। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी। लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान मिली थी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से। जीटीवी पर प्रसारित होने वाले पवित्र रिश्ता सीरियल में सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए। दोनों का लंबे समय तक अफेयर भी चला।

4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने हाल के सालों में बड़े पर्दे पर अपनी उल्लेखनीय मौजूदगी दर्ज की थी। डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी काई पो चे और छिछोरे जैसे कुछ फिल्मों ने सुशांत ने लीड भूमिका निभाई थी। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत ने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। सुशांत की दूसरी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' थी। इस फिल्म में उन्होंने एक रोमांटिक लड़के का किरदार प्ले किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें