फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनबी इंसान से लिफ्ट लेते ही ट्रोल हुए सुशांत सिंह राजपूत, तस्वीर देख यूजर बोले-हेलमेट कहां है?

Sat, 02 Mar 2019 07:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन ऐक्टर्स के रूप में पहचान बना चुके हैं। सुशांत के खाते में केदारनाथ, एमएस धोनी, राब्ता और पीके जैसी कुछ बेहतरीन फिल्में हैं। वहीं हाल ही में उनकी लेटेस्ट फिल्म 'सोनचिड़िया' भी रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों काफी पसंद आ रही है। सुशांत एक बार फिर से चर्चा में हैं लेकिन इस बार वो अपनी किसी अपकमिंग फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी एक फोटो की वजह से। 
विज्ञापन


सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुशांत एक अजनबी इंसान से लिफ्ट लेते दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत मुंबई के बांद्रा के आसपास घूम रहे थे और उनके ऐसा करने से पता लगता है कि वह कितने डाउन टु अर्थ हैं।

बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई जहां एक तरफ सुशांत के फैंस उनको डाउन टू अर्थ बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सुशांत को ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल, सुशांत ने लिफ्ट तो ले ली लेकिन उन्होंने हेलमेट नहीं पहना, जिसके बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि 'हेलमेट कहां है?' तो वहीं कुछ यूजर्स उन्हें लिफ्ट लेने के बजाय हेलमेट पहनने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें