फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुर भंडारकर ने दिखाया पाक कलाकारों को आइना, बोले- मानवता के नाम पर ट्वीट तो कर ही सकते थे

Sat, 02 Mar 2019 06:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मधुर भंडारकर
विज्ञापन
डायरेक्टर मधुर भंडाकर आतंक के खिलाफ पाकिस्तानी कलाकारों की चुप्पी से नाराज हैं। ANI से हुई बातचीत में मधुर भंडारकर ने कहा- किसी भी पाकिस्तानी कलाकार ने पुलवामा आतंकवादी हमले पर दुख नहीं जताया। यहां तक कि उन कलाकारों ने भी दुख नहीं जताया जिन्होंने भारत में काम कर नाम कमाया।
विज्ञापन


मधुर भंडारकर ने कहा- मुझे दुःख है कि कुछ पाकिस्तानी एक्टर जिन्हें भारत में खूब शोहरत और पैसा मिला, उन्होंने इस पूरी घटना पर चुप्पी साध ली। वे मानवता के नाम पर कम से कम ट्वीट कर सकते थे। इस आतंकी हमले की निंदा उन कलाकारों को करनी चाहिए थी, लेकिन वह लोग चुप हैं।

मधुर भंडारकर ने ट्वीट कर अपील भी की थी कि जेनेवा समझौते के तहत एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को जल्द से जल्द भारत को सौंप दिया जाए। बता दें कि पुलवामा अटैक के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की भी घोषणा की गई है। 
विज्ञापन


बता दें आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की नाकाम कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को तो मार गिराया लेकिन ऑपरेशन के दौरान देश का एक मिग-21 जेट भी नष्ट हो गया। इस दौरान एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पाकिस्तान की गिरफ्त में आ गए। हालांकि जेनेवा समझौते के तरह पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को कल देर शाम भारत को सौंप दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें